लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टल क्रॉप ने चार संकर बीजों के अधिग्रहण के लिए बायर के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर कृषि-रसायन कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड (सीसीपीएल) ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में कपास, सरसों, बाजरा और ज्वार जैसे अनाजों के - चार संकर बीजों के अधिग्रहण के लिए वैश्विक जीव विज्ञान फर्म, बायर के साथ एक पक्का करार किया है।

सीसीपीएल ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियां इस साल दिसंबर तक सौदे को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगी।

सीसीपीएल द्वारा अधिग्रहीत किया जाने वाला व्यवसाय बायर के भारतीय और वैश्विक व्यापार पोर्टफोलियो के एक बहुत छोटे हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।

अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, सीसीपीएल के चेयरमैन एन के अग्रवाल ने कहा, ‘‘भारतीय किसानों के प्रेरक विकास के हमारे दृष्टिकोण के अनुकूल यह अधिग्रहण भारतीय कृषि को बेहतर प्रदर्शन वाले बीज प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।’’

सीसीपीएल के बीज कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सरजीवन मन्हास ने आगे कहा कि अधिग्रहीत की जाने वाली फसलें कंपनी के बीज पोर्टफोलियो के बेहद अनुकूल हैं और भारतीय बीज बाजार में कंपनी की पहुंच को बेहतर बनाने में सहायता करेंगी।

बायर क्रॉपसाइंस के वरिष्ठ प्रतिनिधि (दक्षिण एशिया), सीईओ और प्रबंध निदेशक डी नारायण ने कहा, “हालांकि हमने अपने व्यापार पोर्टफोलियो का एक छोटा हिस्सा बेच दिया है, फिर भी बायर भारतीय कृषि के दीर्घकालिक विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों को लाना जारी रखेगी।

सीसीपीएल ने कहा कि इस अधिग्रहण के साथ, वह अपने खेत फसल बीज व्यवसाय में मजबूत हो जाएगी क्योंकि उसके पास शक्तिशाली ब्रांड और शोध एवं विकास क्षमताएं मौजूद हैं।

कंपनी के गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा में सात विनिर्माण संयंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?