लाइव न्यूज़ :

हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमत छह रुपये की तेजी के साथ 5,889 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत छह रुपये अथवा 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,889 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 4,261 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में तेजी आई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.78 डालर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.35 प्रतिशत घटकर 82.60 डालर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम