लाइव न्यूज़ :

संक्रमण के बढ़ते मामलों से कच्चे तेल की मांग घटी, ओपेक की बैठक आज

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:59 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (एपी) पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक के नेताओं के बीच वर्चुअल बैठक होने जा रही है, जिसमें कच्चे तेल की मांग में गिरावट से पैदा हुई स्थिति पर विचार किया जाएगा।

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कई देशों में नए सिरे से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। ऐसे में ओपेक के सदस्य देश इस बैठक में यह विचार करेंगे कि उन्हें अपने उत्पादन को किस स्तर पर रखने की जरूरत है।

माना जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ओपेक के सदस्य देश उत्पादन कटौती का विस्तार अगले साल तक करने पर विचार कर सकते हैं। सऊदी अरब की अगुवाई में ओपेक देशों की बैठक सोमवार को होने जा रही है।

बैठक में सदस्य देश उत्पादन को लेकर सहमति बनाएंगे। समूह के अतिरिक्त सदस्यों यानी ओपेक प्लस की बैठक मंगलवार को होगी। ओपेक प्लस की अगुवाई रूस करता है।

दुनिया में संक्रमण के मामले फिर बढ़ रहे हैं, ऐसे में कच्चे तेल की जरूरत को लेकर असमंजस बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम