लाइव न्यूज़ :

अदातल ने ओरल केयर कंपनी के ब्रिटानिया के ‘गुड डे’ निशान के प्रयोग पर अस्थायी रोक लगाई

By भाषा | Updated: November 19, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक ओरल केयर (मुंह की देखभाल) कंपनी के 'गुड डे' नाम से किसी उत्पाद के विनिर्माण, बिक्री या विज्ञापन पर अस्थायी रोक लगा दी है। न्यायालय का कहना है कि 'गुड डे' ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एक लोकप्रिय ट्रेडमार्क निशान है।

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा कि यदि अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं दिया गया, तो इससे ब्रिटानिया को अपूरणीय क्षति होने की आशंका है।

अदालत ने कहा कि गुड डे ओरल केयर कंपनी और अन्य संबंधित पक्ष यह साबित करने में असफल रहे कि कैसे गुड डे चिह्न का उपयोग ट्रेडमार्क का उल्लंघन नहीं माना जाए।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 15 नवंबर को जारी अपने आदेश में कहा, ‘अदालत फिलहाल गुड डे ओरल केयर द्वारा ट्रेडमार्क के उपयोग को लेकर चिंतित है, जो प्रथम दृष्टया उचित नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि यह 'गुड डे' की छवि का लाभ उठाने का प्रयास है।’’

उच्च न्यायालय ने कहा कि प्रथम दृष्टया ब्रिटानिया ने अपने पक्ष में जो पर्याप्त जानकारी दी है, उससे पता चलता है कि 'गुड डे' उसका एक लोकप्रिय निशान है।

अदालत ने ओरल केयर कंपनी के हाइपरलिंक गुडडेओरलकेयरडॉटकॉम को भी निलंबित करने का निर्देश दिया है और बचाव पक्ष से तीस दिन के भीतर इसकी लिखित जानकारी देने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटानिया ने पाया था कि ओरल केयर कंपनी 'गुड डे’ नाम से टूथपेस्ट बेच रही है। इसके बाद उसने अदालत का रुख किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी