लाइव न्यूज़ :

शुल्क आदेश को वैध ठहराने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर न्यायालय ने केंद्र, ट्राई से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:48 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से बंबई उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब देने को कहा है। बंबई उच्च न्यायालय ने नियामक द्वारा प्रसारण उद्योग पर पिछले साल पारित शुल्क आदेश की वैधता को उचित ठहराया था। हालांकि, उच्च न्यायालय ने एक शर्त को हटा दिया था जिसमें कहा गया था कि किसी एक चैनल का दाम उसी ‘समूह’ में सबसे अधिक कीमत वाले चैनल के एक-तिहाई से अधिक नहीं हो सकता है। उच्च न्यायालय के 30 जून के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाएं मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आईं। पीठ ने इन याचिकाओं पर नोटिस जारी किया, लेकिन अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। पीठ में न्यायमूर्ति सूर्य कान्त और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में अंतरिम राहत देने के सवाल पर विचार को अगली सुनवाई की तिथि सात सितंबर तय की है। एक याचिकाकर्ता की ओर उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह मुद्दा समूचे प्रसारण उद्योग को प्रभावित कर रहा है। केंद्र की ओर से उपस्थित सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उच्च न्यायालय ने कहा है कि यह नियमन लाखों उपभोक्ताओं के हित में है। पीठ ने इस मामले में प्रतिवादियों से अपना जवाबी हलफनामा सुनवाई की अगली तारीख से पहले दाखिल करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी