लाइव न्यूज़ :

Corporate world recruitment: दुनिया भर में भारत ने गाड़े झंडे?, सबसे ज्‍यादा नौकरी, 37 प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर, कोस्टा रिका 36 और अमेरिका 34 प्रतिशत, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 11:03 IST

Corporate world recruitment: मैनपावरग्रुप रोजगार परिदृश्य सर्वेक्षण 2024 चौथी तिमाही के अनुसार, इसके अनुसार भारत में शुद्ध रोजगार परिदृश्य 37 प्रतिशत के साथ दुनिया भर में सबसे मजबूत है।

Open in App
ठळक मुद्देCorporate world recruitment: भारत का उत्तरी क्षेत्र 41 प्रतिशत की संभावना के साथ नौकरी की मांग में सबसे आगे है।Corporate world recruitment:  39 प्रतिशत के साथ पश्चिमी क्षेत्र का स्थान है। Corporate world recruitment: भारत, सिंगापुर और चीन में रोजगार परिदृश्य मजबूत बना है।

Corporate world recruitment: कैलंडर वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में वैश्विक स्तर पर भारतीय कॉरपोरेट जगत में नियुक्ति की धारणा सबसे मजबूत है। कंपनियां देश की आर्थिक स्थिति को लेकर उत्साहित हैं और 37 प्रतिशत नियोक्ता अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। मैनपावरग्रुप रोजगार परिदृश्य सर्वेक्षण 2024 चौथी तिमाही के अनुसार, इसके अनुसार भारत में शुद्ध रोजगार परिदृश्य 37 प्रतिशत के साथ दुनिया भर में सबसे मजबूत है।

इसके बाद कोस्टा रिका 36 प्रतिशत और अमेरिका 34 प्रतिशत के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। शुद्ध रोजगार परिदृश्य (एनईओ) की गणना कर्मचारियों की संख्या में कटौती की आशंका रखने वाले नियोक्ताओं के प्रतिशत से नियोक्ताओं को काम पर रखने की मंशा रखने वाले नियोक्तओं के प्रतिशत को घटाकर की जाती है।

चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए भारत का रोजगार परिदृश्य 37 प्रतिशत रहा, जो तीसरी तिमाही से सात प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यह अपरिवर्तित है। मैनपावरग्रुप (भारत व पश्चिम एशिया) के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, ‘‘ नियोक्ताओं की नियुक्ति की मंशा देश की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

जिसे बहुपक्षीय विदेश नीतियों और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास के परिणामस्वरूप निर्यात द्वारा मजबूत किया गया है। इसके साथ ही, हमारा जनसांख्यिकीय लाभ है जिससे वैश्विक बाजार में हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।’’ सर्वेक्षण के अनुसार भारत का उत्तरी क्षेत्र 41 प्रतिशत की संभावना के साथ नौकरी की मांग में सबसे आगे है।

इसके बाद 39 प्रतिशत के साथ पश्चिमी क्षेत्र का स्थान है। भारत, सिंगापुर और चीन में रोजगार परिदृश्य मजबूत बना है। हांगकांग में नियोक्ता रोजगार को लेकर सबसे अधिक सतर्क रहे। सर्वेक्षण एक से 31 जुलाई 2024 के बीच मिले के जवाबों पर आधारित है। इसमें 42 देशों के 40,340 नियोक्ताओं से उनकी चौथी तिमाही की नियुक्ति संबंधी मंशा के बारे में सवाल किया गया था। 

टॅग्स :नौकरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम