लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की मारः अप्रैल में निर्यात में 60 प्रतिशत की गिरावट, विदेशी मुद्रा भंडार 485.31 अरब डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 15, 2020 21:36 IST

कोरोना महामारी के कारण मौजूदा वर्ष के अप्रैल में भारतीय निर्यात 60.28 प्रतिशत गिरकर 10 अरब 36 करोड डालर रह गया है। सरकार के शुक्रवार को आंकड़े जारी कर कहा।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के अनुसार अप्रैल में व्यापार घाटा कम होकर 6.76 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 15.33 अरब डॉलर था।कोविड-19 संकट की वजह से यह और बढ़ी है। इस महामारी की वजह से आपूर्ति श्रृंखला और मांग बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे बड़ी संख्या में ऑर्डर रद्द हुए हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लागू ‘ लॉकडाउन’ (बंद) के चलते अप्रैल में देश का निर्यात 60.28 प्रतिशत घटकर 10.36 अरब डॉलर पर आ गया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में आयात भी 58.65 प्रतिशत घटकर 17.12 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह 41.4 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में व्यापार घाटा कम होकर 6.76 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 15.33 अरब डॉलर था।

मार्च, 2020 में देश का निर्यात 34.57 प्रतिशत घटा था। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘निर्यात में गिरावट की प्रमुख वजह मौजूदा वैश्विक सुस्ती है। कोविड-19 संकट की वजह से यह और बढ़ी है। इस महामारी की वजह से आपूर्ति श्रृंखला और मांग बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे बड़ी संख्या में ऑर्डर रद्द हुए हैं।’’

समीक्षाधीन महीने में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 98.74 प्रतिशत घटा। चमड़ा निर्यात में 93.28 प्रतिशत, पेट्रोलियम उत्पादों में 66.22 प्रतिशत और इंजीनियरिंग वस्तुओं में 64.76 प्रतिशत की गिरावट आई। अप्रैल में कच्चे तेल का आयात 4.66 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने की तुलना में 59.03 प्रतिशत कम है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.235 अरब डॉलर बढ़कर 485.31 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ मई को समाप्त सप्ताह में 4.235 अरब डॉलर बढ़कर 485.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से यह वृद्धि हासिल हुई है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.622 अरब डालर बढ़कर 481.078 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। देश का विदेशीमुद्रा भंडार इससे पहले छह मार्च को 5.69 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। वर्ष 2019-20 के दौरान विदेशीमुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराये आंकड़ों के अनुसार आठ मई, 2020 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (जो विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा हिस्सा हैं) 4.233 अरब डॉलर बढ़कर 447.548 अरब डॉलर तक पहुंच गईं। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार भी 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 32.291 अरब डॉलर हो गया।

मार्च 2020 की समाप्ति पर रिजर्व बैंक के पास 653.01 टन सोने का भंडार था। इसमें से 360.71 टन विदेशों में रखा गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर घटकर 1.423 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश की आरक्षित भंडार की स्थिति भी 80 लाख डॉलर घटकर 4.051 अरब डॉलर रह गई। 

डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे टूटकर 75.58 प्रति डॉलर पर

कच्चे तेल मूल्य में तेजी तथा नीरस वैश्विक संकेतों के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 75.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि वित्तीय बाजार में कारोबारी जोखिम लेने से बच रहे हैं जिसके कारण स्थानीय मुद्रा में सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के और ब्योरों का इंतजार है। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.51 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 75.45 से 75.59 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में दो पैसे की गिरावट के साथ 75.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की हानि दर्शाता 75.56 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। साप्ताहिक आधार पर, रुपये में चार पैसे की गिरावट आई है। आठ मई को यह 75.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणआर्थिक पैकेजइकॉनोमीजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी