लाइव न्यूज़ :

नोएडा के पास दो एमएसएमई पार्क के निर्माण में तेजी आयी, 2,345 करोड़ रु का निवेश हुआ

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:31 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि नोएडा के पास दो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) पार्क के निर्माण में तेजी आई है और 812 निवेशकों ने 2,345 करोड़ रुपये की लागत से इकाइयों की स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थलों पर जमीन खरीदी है। अधिकारियों ने कहा कि इन पार्क में काम करने वाली कंपनियों से लगभग 43,000 लोगों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। ये पार्क यमुना एक्सप्रेस वे के साथ लगते सेक्टर 29 और 32 में बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्क को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येइडा) द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। येइडा इनवेस्टमेंट सेल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, "दो एमएसएमई पार्क येइडा के सेक्टर 29 और 32 में बन रहे हैं जहां 812 निवेशकों को भूमि आवंटित की गयी है। कुल 239.61 एकड़ भूमि आवंटित की गयी है। उन्होंने कहा, 'निवेशकों ने कंपनियां स्थापित करने के लिए 2,345.40 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिनसे 42,801 रोजगार अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमः टियर-2 और टियर-3 शहरों में 'कॉरपोरेट मित्र' कैडर तैयार करेगी मोदी सरकार, जानें 10 मुख्य बातें

कारोबारउद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पाने के लिए फर्जी डेटा देने वाले के खिलाफ कारवाई की मांग 

कारोबारम्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजनाः 100 करोड़ रुपये तक कर्ज की नई गारंटी योजना?, जानें क्या है शर्तें, कैसे उठाएं फायदा

भारतराहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को घेरा, कहा- एमएसएमई और असंगठित क्षेत्र हुए तबाह

कारोबारChina Import: एमएसएमई को पहुंचा नुकसान!, चीन से बढ़ता आयात रोजगार और आर्थिक विकास के लिए खतरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती