लाइव न्यूज़ :

भारत की यह जगह है ऑफिस खोलने के लिए दुनिया की नौंवी सबसे महंगी जगह

By भाषा | Updated: July 10, 2019 15:51 IST

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका) अंशुमन मैगजीन ने कहा कि कार्यालयी जगहों पर भारतीय बाजार के कई शहरों में बढ़िया निवेश जारी है।

Open in App

देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस कोई कार्यालय खोलने के लिए दूनिया की नौंवी सबसे महंगी जगह है। संपत्ति सलाहकार कंपनी सीबीआरई के सर्वेक्षण के अनुसार यहां पर कार्यालयी जगह का वार्षिक किराया 144 डॉलर प्रति वर्गफुट तक है।सीबीआरई वैश्विक स्तर पर कार्यालयों की किराया लागत की निगरानी करती है। वह हर साल ‘ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट’ सर्वेक्षण करती है। दिल्ली इस सर्वेक्षण में पिछले साल भी नौवें स्थान पर था। हांगकांग का सेंट्रल डिस्ट्रिक लगातार दूसरे साल इस सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान पर रहा है। यहां किसी कार्यालय के लिए एक साल का किराया 322 डॉलर प्रति वर्गफुट है।रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस में कार्यालय खोलने की लागत 143.97 डॉलर प्रति वर्गफुट है। यह पिछले साल की तरह ही नौंवे स्थान पर है।’’ मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर और नरीमन पॉइंट इस सूची में क्रमश: 27वें और 40वें स्थान पर हैं। यहां पर किराये की लागत क्रमश: 90.67 डॉलर प्रति वर्गफुट और 68.38 डॉलर प्रति वर्गफुट वार्षिक है। ब्रांदा कुर्ला परिसर पिछले साल इस सूची में 26वें स्थान पर था।सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका) अंशुमन मैगजीन ने कहा कि कार्यालयी जगहों पर भारतीय बाजार के कई शहरों में बढ़िया निवेश जारी है। वैश्विक कंपनियां इन शहरों में अपने कार्यालय खोलने के लिए इन शहरों में निवेश करने के पक्ष में हैं।’’ इस सूची में लंदन का वेस्ट एंड दूसरे स्थान पर, हांगकांग का कोलून तीसरे, न्यूयॉर्क का मिडटाउन मैनहैटन चौथे और बीजिंग का फाइनेंस स्ट्रीट पांचवे स्थान पर है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम