लाइव न्यूज़ :

पेटीएम वॉलेट पर कंपनी सूत्र ने दी सफाई, कहा- 'जियो या किसी कंपनी के साथ कोई डील नहीं हुई'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 6, 2024 11:05 IST

इस बात को लेकर पेटीएम की ओर से कहा गया है कि कंपनी ऐसी किसी भी बिक्री की बात को लेकर रिलायंस या किसी और कंपनी से बात नहीं कर रही है। आईएनसी 42 की रिपोर्ट ने इस बात की जानकारी दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम की ओर से कहा गया है कि कंपनी वॉलेट बिजनेस को लेकर कोई डील नहीं कर रहीकंपनी ने इसे मात्र अफवाह बतायापेटीएम की ओर से कोई भी अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है

नई दिल्ली: मार्केट में चल रही अफवाहों के बीच फिनटेक जायंट्स पेटीएम ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वो पेटीएम बैंक को लेकर किसी भी कंपनी से बात नहीं कर रहे हैं। यह बात कंपनी के सूत्रों के हवाले से है। मीडिया में ऐसी खबरे आ रही थी कि पेटीएम वॉलेट बिजनेस को मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइेंसियल सर्विस खरीद सकती है। लेकिन, इस बात को लेकर पेटीएम की ओर से कहा गया है कि कंपनी ऐसी किसी भी बिक्री की बात को लेकर रिलायंस या किसी और कंपनी से बात नहीं कर रही है। आईएनसी 42 की रिपोर्ट ने इस बात की जानकारी दी है। 

हिंदू बिजनेस लाइन रिपोर्ट के मुताबिक, संकटग्रस्त फिनटेक पेटीएम को एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सहित कुछ कंपनियों बिक्री प्रक्रिया में आगे चल रही है। हालांकि, पेटीएम की ओर से कोई भी अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मिंट भी इस बात को पूरी तरह से सही नहीं मान रहा है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक प्रवक्ता ने अधिकारिक रूप से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने कहा, "हम इसपर किसी भी टिप्पणी करने से मना किया। हम पूरी तरह से नियामक के निर्देशों का पालन करते हैं, और टीम का प्रयास पीपीबीएल द्वारा पेश किए गए उत्पादों के साथ एक सहज ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करना है"।  

मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें आई कि पेटीएम वॉलेट सर्विसेज को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को बेच रही है, इस खबर के बाद जियो कंपनी के शेयर बीएसई में 14 फीसदी की बढ़त हुई थी। सोमवार को बीएसई पर जियो फिन कंपनी के शेयर 13.91% बढ़कर 289.05 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुए।

टॅग्स :पेटीएमबिजनेसजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम