लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-जनवरी में एनसीडी निर्गम से कंपनियों ने 9,100 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च चालू वित्त वर्ष के पहले दस महीनों में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के खुदरा निर्गम जारी करने के माध्यम से कम से कम आठ कंपनियों ने अपने व्यवसाय की जरुरतों को पूरा करने के लिए 9,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई।

इसकी तुलना में, वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जनवरी अवधि में इस रास्ते से कंपनियों ने 14,161 करोड़ रुपये जुटाए थे।

अधिकांश धनराशि उधार गतिविधियों, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए जुटाई गई है।

गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) ऋण से जुड़े बॉन्ड हैं जिन्हें स्टॉक में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है और आमतौर पर परिवर्तनीय डिबेंचर की तुलना में उच्च ब्याज दर प्रदान करते हैं।

बाजार नियामक सेबी के पास उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2021 तक चालू वित्त वर्ष में एनसीडी के खुदरा निर्गम जारी करने के माध्यम से आठ संस्थाओं ने कुल 9,118 करोड़ रुपये की धनराशि का संग्रह किया।

फंड जुटाने वाली आठ इकाइयों में मुथूट फाइनेंस, सक्ती फाइनेंस, कोसमट्टम फाइनेंस, केएलएम एक्सिवा फिनवेस्ट, मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट्टू मिनी फाइनेंसर्स, एडलविस फाइनेंशियल सर्विसेज और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?