लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजना बीच में छोड़ने वाली कंपनियों को ब्याज के साथ लाभ लौटाने होंगे: डीपीआईआईटी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 00:15 IST

Open in App

उत्पादन संबंद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का लाभ लेने वाली कंपनी, यदि किसी भी कारण से, पूर्ण प्रतिबद्धित निवेश करने में विफल रहती है और बीच में ही बाहर निकल जातीं है तो उसे ब्याज सहित प्रोत्साहन राशि वापस करनी होगी और उसकी बैंक गारंटी भी भुना ली जाएगी। डीपीआईआईटी द्वारा सोमवार को जारी किए गए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) के तहत यह जानकारी दी गयी। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने घरेलू पूंजीगत सामान - एसी और एलईडी लाइट के लिए पीएलआई योजना पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के एक समूह के तहत बताया कि निवेश मानदंडों को पूरा किए बिना एक चयनित आवेदक द्वारा बीच में ही बाहर निकलने से अर्थव्यवस्था में सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) अधिकतम करने के चयन मानदंडों में से एक विफल हो जाता है और साथ ही योजना के तहत कोई और पात्र कंपनी चुने जाने के मौके से वंचित रह जाती है। एफएक्यू में कहा गया, "इसलिए, यदि कोई चयनित आवेदक किसी भी स्तर पर योजना के तहत मंजूरी के प्रस्ताव को अस्वीकार करता है या किसी भी कारण से पूर्ण प्रतिबद्ध निवेश किए बिना योजना से बाहर निकलता है, तो ऐसे मामले में, चयनित आवेदक द्वारा प्रस्तुत बैंक गारंटी प्रावधानों के अनुसार भुला ली जाएगी।" इसमें कहा गया है ‘‘... आवेदक को उसके द्वारा हासिल किये गये प्रोत्साहनों को लौटाना होगा। यह वापसी बयाज सहित करनी होगी। ब्याज स्टेट बैंक के एमसीएलआर की तीन साल की वार्षिक गणना पर आधारित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती