लाइव न्यूज़ :

एलपीजी पर बड़ी राहत! कमर्शियल सिलेंडर के दाम हुए कम, 171 रुपये हुआ सस्ता, जानें नया रेट

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2023 08:46 IST

एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। एक मई को जारी नए रेट के अनुसार इनकी कीमतों में 171.50 रुपये की कमी की गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से कम हो गए हैं। यह राहत केवल कमर्शियल सिलेंडर पर दी गई है। एक मई से एलपीजी सिलेंडर के दाम 171.50 रुपये कम हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली में आज से एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपये में मिलेंगे। वहीं कोलकाता में यह 1960.50 रुपये और मुंबई में 1808.50 रुपये में मिलेगा।

चेन्नई में इसकी कीमत 2021.50 रुपये होगी। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल अक्सर होटलों, रेस्तरां आदि जगहों पर किया जाता है। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले महीने भी सस्ते हुए कमर्शियल सिलेंडर

इससे पहले पिछले महीने यानी अप्रैल में भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 92 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं मार्च में इसके दामों में 350 रुपये से अधिक की वृदधि की गई थी। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के नए रेट जारी किए जाते हैं।

पिछले महीने रसोई गैस (घरेलू एलपीजी) की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह जुलाई, 2022 के बाद घरेलू एलपीजी की कीमतों में पहली वृद्धि थी। घरेलू सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपये है। कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये, मुंबई 1112.5 रुपये और चेन्नई में 1118.5 रुपये है। 

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम