लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक कोयला खनन: नीलामी के चौथे दिन फेयरमाइन कार्बन्स ने हासिल किया झारखंड का कोयला ब्लॉक

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला ब्लॉक की नीलामी के चौथे दिन बृहस्पतिवार को फेयरमाइन कार्बन्स, झारखंड में कोयला क्षेत्र हासिल करने में सफल रही। जबकि मध्य प्रदेश में कोयला ब्लॉक के लिए चौगले एंड कंपनी सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी रही।

कोयला मंत्रालय के बयान के मुताबिक फेयरमाइन कार्बन्स झारखंड में राझरा उत्तर (केंद्रीय और पूर्वी) कोयला ब्लॉक के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी। कंपनी ने 23 प्रतिशत आय साझा करने की अंतिम पेशकश की।

इस ब्लॉक को हासिल करने की दौड़ में अडाणी एंटरप्राइजेज भी शामिल थी।

मध्य प्रदेश में साहापुर पूर्व ब्लॉक के लिए चौगले एंड कंपनी ने 41 प्रतिशत राजस्व साझा करने की अंतिम पेशकश की। इस कोयला क्षेत्र में 6.33 करोड़ टन भूगर्भ भंडार होने का अनुमान है।

इस ब्लॉक के लिए भी जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, सारदा एनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड जैसी कंपनियां भी दौड़ में शामिल थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘ ई-नीलामी के दौरान बोली लगाने वालों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गयी। दोनों कोयला ब्लॉक ने उनके लिये तय आधार कीमत पर अच्छा प्रीमियम कमाया है।

कोयला के वाणिज्यिक खनन के लिए नीलामी के चौथे दिन झारखंड और मध्यप्रदेश में एक-एक कोयला ब्लॉक को रखा गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती