लाइव न्यूज़ :

एफटीए वार्ता को गति देने के लिए वाणिज्य मंत्री गोयल और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष ने बातचीत की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष डैन तेहान ने प्रस्तावित नि:शुल्क व्यापार समझौते संबंधी वार्ता को रफ्तार देने के लिए 21 दिसंबर को बातचीत की। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘दोनों पक्षों के मुख्य वार्ताकारों के बीच विभिन्न दौर की वार्ता में हुई प्रगति की मंत्रियों ने सराहना की। अंतरिम समझौता करने के लिए आगे की राह पर भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई।

दोनों पक्षों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) का मार्ग प्रशस्त करने के लिए वार्ता की गति को तेज करें।

भारत और ऑस्ट्रेलिया काफी समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते को 2022 के अंत तक अंतिम रूप देने पर सहमत हुए हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) करार दिया गया है। दोनों देश इस साल के अंत तक अंतरिम व्यापार समझौता करने पर भी सहमत हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: जयपुर में महिला फैन ने पकड़ा अभिषेक शर्मा का हाथ, हैरान रह गए क्रिकेटर; वीडियो देख भड़के लोग

भारतPM मोदी ने की ट्रंप पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा, बोले- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

क्राइम अलर्टबर्थ-डे पार्टी में ट्रिपल मर्डर; बुलंदशहर में केक लगाने को लेकर विवाद, बिछ गई तीन लाशें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन