लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया कर सकती है 20 से 25 फीसदी अतिरिक्त लाभांश की घोषणा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 15:38 IST

Open in App

कोलकाता 13 जून विश्व की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) 14 जून को होने वाली बोर्ड की बैठक में अपने शेयरधारकों के लिए अंतिम रुप से 20 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभांश की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस बैठक में कंपनी वित्त 2020-21 की चौथी तिमाही के नतीजों की भी घोषणा करेगी। सीआईएल हालांकि वित्त वर्ष 2021 के लिए लक्षित उत्पादन और उठाव के लक्ष्यों को हासिल करने में विफल रही, लेकिन उसने 13 हजार करोड़ रुपये के संशोधित पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को पार कर लिया है।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘बोर्ड लाभांश का एक हिस्सा और घोषित करने की कोशिश करेगा। पहले घोषित दो अंतरिम लाभांशों से कम होगा।’

कंपनी ने इससे 10 रुपये के प्रत्येक शेयर पर 7.5 रुपये और 5 रुपये के दो अंतरिम लाभांश घोषित किए थे।

सूत्रों ने संकेत दिया कि लाभांश का अंतिम हिस्सा 2-2.5 रुपये प्रति शेयर हो सकता है। इस तरह कुल लाभांश 15 रुपये प्रति शेयर से कम तक हो सकता हैं। इससे सबसे अधिक फायदा सरकार को होगा क्योंकि कंपनी में उसकी शेयरधारिता 66.13 प्रतिशत है।

वही विश्लेषकों का अनुमान है कि कोल इंडिया के चौथी तिमाही के परिणाम कमजोर रह सकते है। लेकिन शेयर बाजार सहभागियों में तेजी बनी रही और सप्ताह के दौरान शेयर 6.24 फीसदी चढ़ा।

पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को प्राप्त करने पर सूत्रों ने कहा, ‘‘शुरू में लक्ष्य दस हजार करोड़ का था लेकिन कोविड19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ा और सरकार ने अर्थव्यवस्था के समर्थन के लिए धन जुटाने के लिए कहा। हमने पूंजीगत खर्च का लक्ष्य बढ़ाकर 13,000 करोड़ रुपये कर दिया है और इसे पार भी कर लिया।’’

कोल इंडिया का पूंजी व्यय वित्त 2020-21 में 13,115 करोड़ रुपये का रहा जो उससे पिछले वित्त वर्ष के 6,270 करोड़ रुपये के मुकाबले 109 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब