लाइव न्यूज़ :

CNG Price Hike: ढाई से सात रुपये तक बढ़े दाम, दिल्ली, मुंबई और गुजरात में सीएनजी कीमतों में उछाल, पिछले एक माह में 10 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2022 19:07 IST

CNG Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बीते 16 दिन में कुल दस रुपये प्रति लीटर या 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात गैस ने दरों में 6.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे 76.98 रुपये कर दिया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की और वृद्धि की।पिछले एक महीने में दरों में कुल वृद्धि लगभग 10 रुपये प्रति किलोग्राम की हो गई है।

CNG Price Hike: सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाने के बाद दिल्ली, मुंबई और गुजरात में सीएनजी की कीमतों में बुधवार को भारी बढ़ोतरी हुई है।

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत सात रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 67 रुपये प्रति किलो कर दी है, जबकि गुजरात गैस ने दरों में 6.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे 76.98 रुपये कर दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की और वृद्धि की, जिससे पिछले एक महीने में दरों में कुल वृद्धि लगभग 10 रुपये प्रति किलोग्राम की हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत अब 66.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी और पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) की खुदरा बिक्री करती है। . एमजीएल के अनुसार, मुंबई में पाइप से दी जाने वाली रसोई गैस की कीमत भी बढ़ाकर 41 रुपये प्रति घन मीटर (प्रति इकाई) कर दी गई है। गुजरात गैस या आईजीएल द्वारा पीएनजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में इसकी कीमत 41.61 रुपये प्रति इकाई है। मूल्यवर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों की वजह से कीमतें शहर-दर-शहर अलग अलग होती हैं। सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस की कीमतों को दोगुना से अधिक कर 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (प्रति इकाई) कर दिया है। इसके बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि हुई है।

सीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि पिछले 16 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और रसोई गैस एलपीजी की दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपये हो गई है। कुछ स्थानों पर रसोई गैस की कीमत 1,000 रुपये तक पहुंच गई है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावतेल की कीमतेंडीजल का भावभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम