लाइव न्यूज़ :

Citizencop Foundation: इंटरनेट न होने पर भी परिजनों को मिलेगा लोकेशन चेंज अलर्ट, नया फीचर आलंबन, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 15, 2023 15:57 IST

Citizencop Foundation: भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया ये देश का ऐसा पहला फीचर है, जिसमें मुसीबत के समय पीड़ित को कोई बटन दबाने की भी ज़रूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकेशन के साथ अलर्ट का मैसेज आ जाएगा। फीचर को गुरुवार को भोपाल में लॉंच किया गया। एप्लीकेशन में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसका नाम आलंबन है।

Citizencop Foundation: घर से बाहर रहने पर बुजुर्गों, कामकाजी महिलायें व बच्चों के लिए परिवार के अन्य सदस्य हमेशा चिंतित ही रहते है ।अब उन्हें राहत देने के लिए पुलिस ने सिटीजन कॉप फाउंडेशन की मदद से सिटीज़नकॉप एप्लीकेशन में एक नया फ़ीचर जोड़ा है, जिसका नाम आलंबन है।

इस मौजूद ऑप्शन में यदि घर से निकलने वाला सदस्य तय समय पर घर नहीं पहुंचता है तो  जो नंबर इसमे रजिस्ट्रर्ड किया गया है उसमे लोकेशन के साथ अलर्ट का मैसेज आ जाएगा। इस फीचर को गुरुवार को भोपाल में लॉंच किया गया। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया ये देश का ऐसा पहला फीचर है, जिसमें मुसीबत के समय पीड़ित को कोई बटन दबाने की भी ज़रूरत नहीं है।

इसमें फीड की गई जानकारी देकर ही परिवार तक जानकारी लोकेशन के साथ पहुँच जाएगी। आलंबन एप के इस्तेमाल के लिए इंटरनेट की ज़रूरत नहीं है, ये फीचर ऑफलाइन भी चलाया जा सकता है। इसमें एसएमएस की तरह अलर्ट परिजन तक पहुँचता है। इसके लिए स्मार्ट फ़ोन होना ज़रूरी है साथ ही जीपीएस रहना चाहिये।

ऐसे काम करेगा ये फ़ीचर 

सिटीजन कॉप के इस फ़ीचर पर जाने पर एक ऑप्शन आएंगा।जिस पर अपने किसी भी तीन परिजनों या परिचित का फ़ोन नंबर सेव करना होगा। इसके बाद मुसीबत के समय जो अलर्ट जायेगा उसके लिए एक मैसेज लिखना होगा।इस जानकारी को सेव करने पर वापस इस ऑप्शन से बाहर आना होगा। दोबारा से इस ऑप्शन में जाने पर एक टाइमर नज़र आयेगा।

सीनियर सिटीजन घर से मंदिर, घूमने, मॉर्निंग वॉक पर जाते समय एक नियमित समय को इस टाइमर में सेट करेंगे।किसी कारणवश वो इस समय सीमा में घर नहीं पहुँच पाते है, तो फीड नंबरों पर मदद के लिए लोकेशन के साथ मैसेज जाएगा।

सिटिज़नकॉप फाउंडेशन के फाउंडर राकेश जैन बताते है की यह नया फीचर खास कर सीनियर सिटीजन, कॉलेज गर्ल्स व कामकाजी महिलाओं के लिए मददगार है। महिलायें जिनका कार्य समय विषम होता है, जिन्हें घर लौटने में रात हो जाती है, उनके लिए ये एक सेफ़्टी टूल है।

टॅग्स :Madhya PradeshभोपालइंदौरIndore
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?