लाइव न्यूज़ :

चीन ने छात्रों के लिए वीजा नियमों में दी ढील, जानिए क्या है वजह

By भाषा | Updated: August 24, 2022 16:46 IST

वीजा में ढील से भारतीय छात्रों को फायदा हो सकता है, विशेष रूप से उन्हें जो पश्चिमी देशों के मुकाबले बेहद किफायती दरों पर चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में चीन के दूतावास की वेबसाइट ने कहा कि अद्यतन प्रक्रिया बुधवार से लागू होगी। वेबसाइट पर कोविड रोधी टीके की आवश्यकताओं या संक्रमण नहीं होने की पुष्टि वाले ‘नेगेटिव’ प्रमाण पत्र के बारे में कुछ नहीं कहा गया।

बीजिंग: चीन ने वीजा देने पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। लगभग दो साल पहले कोविड-19 महामारी की शुरुआत के दौरान विदेशी छात्रों और अन्य को जारी किये गए वीजा काफी संख्या में निलंबित कर दिए गए थे। भारत में चीन के दूतावास की वेबसाइट ने कहा कि अद्यतन प्रक्रिया बुधवार से लागू होगी। 

वेबसाइट पर कोविड रोधी टीके की आवश्यकताओं या संक्रमण नहीं होने की पुष्टि वाले ‘नेगेटिव’ प्रमाण पत्र के बारे में कुछ नहीं कहा गया। अन्य देशों से चीन पहुंचने वाले लोगों के लिए अब भी होटल में या निजी घर में पृथक-वास में रहने और जांच में नेगेटिव प्रमाणित की जरूरत है जिसके बिना यात्री कई सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जा सकते। 

वीजा में ढील से भारतीय छात्रों को फायदा हो सकता है, विशेष रूप से उन्हें जो पश्चिमी देशों के मुकाबले बेहद किफायती दरों पर चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं। दूतावास ने कहा, "जो छात्र पढ़ाई पूरी करने के लिए चीन वापस आना चाहते हैं, उन्हें चीन के विश्वविद्यालय द्वारा जारी ‘परिसर में वापसी का प्रमाण पत्र’ दिखाना आवश्यक है।" वॉशिंगटन में चीन के दूतावास ने भी एक नोटिस साझा कर कहा है कि छात्रों और अन्य लोगों के लिए बुधवार से नए वीजा नियम लागू होंगे।

टॅग्स :चीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम