लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: बजट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- 'समाधान यात्रा पर हैं, जब ऑफिस जाएंगे तब बतायेंगे'

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2023 17:23 IST

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार दौरे पर हैं इसलिए बजट नहीं देख पाए हैं। लौट कर जाएंगे तो सब देखेंगे कि बजट में क्या हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय बजट पर बिहार के मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रियानीतीश कुमार बोले- हमने अभी तक बजट देखा ही नहींनीतीश कुमार बोले- इस बार दौरे पर हैं इसलिए बजट भाषण नहीं देखा

पटना: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि उन्होंने अभी बजट देखा ही नहीं है। सुपौल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, "अभी  समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं, जब वापस  ऑफिस जाएंगे तब देखकर बतायेंगे।"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा, "हर बार हम बजट भाषण देखते थे। लेकिन इस बार दौरे पर हैं, इसलिए नहीं देख पाए हैं। इस बार भी हम सुनते लेकिन इस बार तो यात्रा पहले से तय था। हम लौट कर जाएंगे तो सब देखेंगे। बजट में क्या हुआ है, हमको नहीं पता है। हम पता करते हैं।"

इसके बाद नीतीश कुमार ने पास ही में खड़े बिहार वित्तमंत्री से पूछा कि आप तो मीटिंग में गए हुए थे न? जो चाह रहे थे केंद्रीय बजट से मिल गया? जवाब में वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अभी तक जो आया है उसमें बिहार के लोगों की अपेक्षा या सरकार जो चाहती है, उसमें एक भी चीज नहीं कहा है। बिहार को एक बार फिर से ठगा गया है।

बता दें कि संसद में आज (1 फरवरी को) मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई अन्य बड़ी घोषणाएं भी कीं। सबसे बड़ी घोषणा आयकर की दरों को लेकर हुई। वर्तमान में 5 लाख रुपये तक की आय वाले लोग पुरानी और नई कर व्यवस्था दोनों में कोई आयकर नहीं देते हैं। नई कर व्यवस्था में छूट की सीमा बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। इस प्रकार, नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई कर नहीं देना होगा।

इसके अलावा बजट में कई सामानों पर सीमा शुल्क में रियायत दी गई है। वित्त मंत्री ने बजट में  कृषि और टेक्सटाइल्स के अलावा अन्य सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी रेट्स को 21% से घटाकर 13 प्रतिशत करने का ऐलान किया। वहीं, इलेक्ट्रिक किचन चिमनी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 प्रतिशत जबकि टीवी पैनल के ओपन सेल्स के कल-पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 प्रतिशत की गई है।

टॅग्स :आम बजट 2023-24नीतीश कुमारबिहारआम बजट 2023निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम