लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja: प्लेन में बैठकर दीपावली और छठ पर बिहार जाएंगे आप, महज इतने का मिल रहा एक टिकट, जानिए टिकट रेट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2023 16:15 IST

बिहार आने वाले विमानों का किराया 7 हजार रुपये तक घटा है। हवाई किराये में यह कमी मुंबई और दिल्ली से पटना या दरभंगा आने वाले विमानों में दिख रही है। दिवाली से छठ के बीच दिल्ली-पटना मार्ग पर जहां तीन से चार हजार रुपये की कमी आई है। वहीं दिल्ली-दरभंगा मार्ग पर पहले की अपेक्षा चार से 6 हजार रुपये तक की कमी देखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली से छठ के बीच दिल्ली-पटना मार्ग पर जहां तीन से चार हजार रुपये की कमी आई हैदिल्ली-दरभंगा मार्ग पर पहले की अपेक्षा चार से 6 हजार रुपये तक की कमी देखी जा रही हैजबकि दरभंगा आने वाली फ्लाइट्स के किराये में तीन से चार हजार की कमी से राहत मिली है

पटना: छठ और दीपावली के दौरान विमान से बिहार आने वाले यात्रियों को राहत मिली है। बिहार आने वाले विमानों का किराया 7 हजार रुपये तक घटा है। हवाई किराये में यह कमी मुंबई और दिल्ली से पटना या दरभंगा आने वाले विमानों में दिख रही है। दिवाली से छठ के बीच दिल्ली-पटना मार्ग पर जहां तीन से चार हजार रुपये की कमी आई है। वहीं दिल्ली-दरभंगा मार्ग पर पहले की अपेक्षा चार से 6 हजार रुपये तक की कमी देखी जा रही है।

दिवाली से पहले पटना आने वाले विमानों के किराये में एक से डेढ़ हजार की कमी देखी जा रही है, जबकि दरभंगा आने वाली फ्लाइट्स के किराये में तीन से चार हजार की कमी से राहत मिली है। फिलहाल पटना से दिल्ली के लिए चार से पांच हजार रुपये में टिकटें उपलब्ध हैं। वहीं पटना से मुंबई जाने का किराया 6700 से लेकर 8 हजार के बीच है। हालांकि छठ के तुरंत बाद पटना और दरभंगा से उड़ान भरने वाले विमानों के किराये में कमी की उम्मीद हवाई यात्रियों को है।

हालांकि, अभी भी बेंगलुरु पटना मार्ग पर विमान किराये में कोई खास कमी नहीं की गई है। छठ के बाद भी इन दोनों एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का किराया काफी महंगा है। अगले एक पखवाड़े तक तक दरभंगा और पटना से दिल्ली या मुंबई जाने के दौरान विमान किराया पहले की अपेक्षा काफी कम हुआ है।

बता दें कि राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने पर्व त्योहारों में दरभंगा एयरपोर्ट से जुड़े विमानों के किराये का मामला उठाया था। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा था कि एएआई से अनुरोध है, दरभंगा एयरपोर्ट से लग रहे हवाई किराये पर पुनर्विचार करे और त्योहार के दिन के लिए विमान किराये की अधिकतम सीमा निर्धारित करें। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बढ़ते किराये को लेकर काफी बयानबाजी भी हुई थी। जिसके बाद अब विमानन कंपनियों की ओर से इसमें कमी की गई है, जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।

टॅग्स :बिहारदिवालीछठ पूजाहवाई जहाजनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?