लाइव न्यूज़ :

Chara Bank News: देश में स्थापित होगा ‘चारा बैंक’, डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा- पशुधन आबादी पर फोकस करने की योजना, जानें क्या है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2024 15:39 IST

Chara Bank News: हम मनुष्यों की खाद्य सुरक्षा के बारे में सोचते हैं, उसी तरह हमें पशुधन के बारे में भी सोचने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉजिस्टिक सुविधाओं के साथ-साथ चारा बैंक को वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जाना चाहिए।निजी भागीदारी के साथ वैश्विक व्यवहार को भी अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में पशुपालन और डेयरी सचिव अलका उपाध्याय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Chara Bank News: केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पशुधन आबादी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश की चार दिशाओं में कम से कम एक चारा बैंक स्थापित करने पर जोर दिया है। यहां विज्ञान भवन में एक ‘चारा संगोष्ठी’ को संबोधित करते हुए रुपाला ने पशुधन क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की। रुपाला ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में पशुधन से संबंधित एक प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए प्रधानमंत्री ने मौजूदा नीतियों को जारी रखते हुए देश के चार क्षेत्रों में कम से कम एक चारा बैंक स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।’’ उन्होंने बताया कि मोदी ने यह भी कहा था कि लॉजिस्टिक सुविधाओं के साथ-साथ चारा बैंक को वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जाना चाहिए।

पशुचारे की स्थिति पर रुपाला ने कहा, ‘‘ इसपर कोई गंभीर चर्चा नहीं हुई है और यहां तक ​​कि नीतियों में भी कुछ खामियां हैं। जिस तरह हम मनुष्यों की खाद्य सुरक्षा के बारे में सोचते हैं, उसी तरह हमें पशुधन के बारे में भी सोचने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि आगामी बरसों में पशुधन एक प्रमुख क्षेत्र बनने जा रहा है।

ऐसे में मवेशियों और बछड़ों और अन्य पशुधन के लिए विभिन्न प्रकार के भोजन और चारे के बारे में सोचने की जरूरत है। इसमें निजी भागीदारी के साथ वैश्विक व्यवहार को भी अपनाने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में पशुपालन और डेयरी सचिव अलका उपाध्याय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टॅग्स :भारत सरकारPurushottam Rupalaनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत