लाइव न्यूज़ :

कोटक महिंद्रा बैंक का सीईओ दिसंबर 2023 तक बना रहूंगा: उदय कोटक

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:50 IST

Open in App

मुंबई, तीन मई रिजर्व बैंक के बैंकों में शीर्ष प्रबंधन के कार्यकाल की सीमा तय करने के साथ कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमुख उदय कोटक ने सोमवार को कहा कि प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर उनका मौजूदा कार्यकाल दिसंबर, 2023 तक है और उनके उत्तराधिकारी को लेकर बोर्ड सही समय पर फैसला लेगा।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बैंक के 36 वर्षों के अस्तित्व में संस्था को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता बैंक का मूल सिद्धांत रही है।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने एक अक्तूबर से निजी क्षेत्र के बैंकों में प्रबंध निदेशकों और सीईओ के कार्यकाल की सीमा 15 वर्ष तय कर दी है। लेकिन तब उसने मौजूदा बैंक प्रमुखों को अपना कार्यकाल पूरा करने की अनुमति दे दी।

उदय कोटक पहले ही 17 साल से कोटक महिंद्रा बैंक का नेतृत्व कर रहे हैं।

कोटक ने आभासी संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरा कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक है, इसलिये आप मुझे तब तक बेंक के इस पद पर देखते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कोटक बैंक की यह यात्रा 1985 में एक गैर- बैंकिंग वित्त कंपनी के तौर पर 30 लाख रुपये की पूंजी के साथ हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम