लाइव न्यूज़ :

युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध: चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:16 IST

Open in App

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि देश में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा द्वारा नए केंद्रीय मंत्रियों का परिचय कराने के लिए चलाई गई 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान चंद्रशेखर ने यहां कहा कि वह राज्य में प्रौद्योगिकी परियोजनाओं को बेंगलुरू के बाहर के क्षेत्रों में भी बढ़ाएंगे। सिर्फ एक स्थान पर परियोजनाएं चलाना कर्नाटक के लिए अच्छा नहीं है। चंद्रशेखर ने कहा कि वह उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मिलेंगे और उन्हें बेंगलुरु के बाहर के केंद्रों में निवेश करने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि वह दक्षिण कन्नड़ सांसद नलिन कुमार कतील के अनुरोध के अनुसार मेंगलुरु के लिए प्रस्तावित आईटी पार्क प्राप्त करने का प्रयास भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित भारतनेट परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारी योजना पायलट परियोजना के तौर पर देश के 5,000 गांवों तक इंटरनेट पहुंचाने की है।’’ उन्होंने कहा कि मंगलूरू, हुबाल्ली-धारवाड़, शिवमोग्गा और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में इंटरनेट सुविधा को लेकर पहचान की जा रही है और इसका निदान किया जा रहा हे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के और अधिक केन्द्र खोले जाने के लिये प्रयास जारी हैं। यह संस्थान युवाओं को आईटी कौशल का प्रशिक्षण देता है। चंद्रशेखर ने कहा कि भारत को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी देश बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने की दिशा में कृत्रिम मेधा, ब्लाकचैन, क्वंटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरतीय प्रौद्योगिकियों को लेकर एक राष्ट्रीय मिशन को अगस्त अंत तक शुरू किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत