लाइव न्यूज़ :

Central Armed Police Forces: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 11,000 से अधिक वाहनों का इस्तेमाल नहीं जाएगा, आखिर क्या है बड़ी वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2023 13:16 IST

Central Armed Police Forces: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 11,000 से अधिक वाहनों का इस्तेमाल नहीं जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने यह जानकारी दी। 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं।चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

Central Armed Police Forces: केंद्र सरकार की 15 वर्ष से अधिक पुराने सभी वाहनों के निस्तारण की नीति के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 11,000 से अधिक वाहनों का इस्तेमाल नहीं जाएगा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से पुलिस संगठनों के खराब हो चुके वाहनों को हटाने और उनके स्थान पर बेहतर प्रौद्योगिकी एवं ईंधन खपत वाले किफायती वाहनों को लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को भारत सरकार की ‘वाहन कबाड़ नीति’ के तहत निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के लगभग 11,000 ऐसे वाहनों की पहचान की गई है जो 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं और जिन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

सीएपीएफ में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) और असम राइफल्स शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक, सीएपीएफ के पास कुल मिलाकर एक लाख से अधिक वाहन हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न कार्यों में तैनात हैं। 

टॅग्स :सीआरपीएफसीमा सुरक्षा बलSSBCISF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित