लाइव न्यूज़ :

रसायन मुक्त भूमि, जैविक उत्पादों को प्रमाणित करने के लिए प्रयोगशाला स्थापित करेगा केंद्र: शाह

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:20 IST

Open in App

आणंद, 16 दिसंबर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों को उनकी जैविक रूप से उत्पादित वस्तुओं का अधिक मूल्य दिलाने में मदद करने के लिए, उनके मंत्रालय ने योजना तैयार की है तथा ऐसे उत्पादों को प्रमाणित करने और रासायनिक उर्वरक मुक्त भूमि को सत्यापित करने के लिए देश भर में प्रयोगशालाएं खोली जायेंगी।

गुजरात के आणंद में आयोजित 'प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ में अपने संबोधन के दौरान शाह, जो कि गृह मंत्री भी हैं, ने यह घोषणा की।

शाह के अनुसार, अगर किसान ऐसे उत्पादों के लिए लाभकारी मूल्य और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच प्राप्त करते हैं तो वे बड़ी संख्या में जैविक खेती को अपनाएंगे।

शाह ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारे सामने ध्येय, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ब्रांड नाम के साथ प्रमाणित जैविक उत्पादों की आपूर्ति करना है। सहकारिता मंत्रालय देश में प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहा है जो न केवल जैविक उत्पादों को प्रमाणित करेगा, बल्कि उस भूमि को भी प्रमाणित करेगा जिसमें वे उगाए गए हैं कि वे भूमि रासायनिक उर्वरक के प्रभवों से मुक्त भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे किसानों को उनके जैविक उत्पादों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अमूल और कुछ अन्य सहकारी संस्थाएं इस पर काम कर रही हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी जैविक कृषि उपज अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक कीमत प्राप्त करेगी।’’

मंत्री ने कहा कि प्रयोगशाला नेटवर्क को स्थापित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

शाह ने विश्वास जताया कि अगले एक साल में कम से कम दो राज्यों में जैविक उत्पादों को बेचने के लिए एक ‘‘विपणन श्रृंखला’’ स्थापित की जाएगी।

सहकारिता मंत्रालय इस साल जुलाई में देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाया गया था और शाह को इस नये मंत्रालय का प्रभार दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?