लाइव न्यूज़ :

अब न करें आईटीआर 7 जमा करने की फिक्र, सीबीडीटी ने अक्टूबर से तारीख बढ़ाई इतनी आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 14:40 IST

सीबीडीटी ने इंकम टैक्स के तहत आने वाले आईटीआर 7 भरने की तारीख को 31 अक्टूबर से 31 नवंबर तक बढ़ाया। इसके साथ ही बताया कि वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8 करोड़ 65 लाख 117 रुपये आयकर के रुप में प्राप्त हो चुके हैं। यह पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से 20.73 फीसद बढ़ा हुआ है।

Open in App

दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने आईटीआर 7 में आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से 31 नवंबर कर दी है। यह बढ़ी हुई तारीख आकलन वर्ष 2023 से 2024 के लिए है। आईटीआर 7 में धार्मिक ट्रस्ट, वैज्ञानिक संस्थान, राजनीतिक पार्टियां, कॉलेज समेत कई संस्थान आते हैं, जिन्हें आयकर रिटर्न भरने की तारीख में छूट में दी गई है। 

वित्त मंत्रालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि दूसरी तिमाही तक 8 करोड़ 65 लाख 117 रुपये आयकर के रुप में उन्हें मिले हैं। प्राप्त हुए आयकर में 4 करोड़ 16 लाख 217 रुपये कॉरपोरेशन टैक्स के जरिए मिले, निजी आयकर से 4 करोड़ 47 लाख 291 रुपये अब तक इकट्ठा किए जा चुके हैं। बता दें कि आकलन वर्ष वह अवधि है, जिसमें पिछले वर्ष की कमाई का आकलन किया जाता है।

मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में 16 सितंबर 2023 तक एडवांस टैक्स 3 करोड़ 55 लाख 481 रुपये कलेक्ट हुए हैं। जो कि पिछले वित्त-वर्ष 2022-23 में 19 सितंबर 2022 में मात्र 2 करोड़ 94 लाख 433 ही एकत्रित हुए थे। यह पिछले वर्ष से इस बार के 20.73 प्रतिशत के बढ़े हुए टैक्स कलेक्शन और ग्रोथ को दिखाता है । दूसरी ओर वित्त मंत्रालय को 3 करोड़ 55 लाख 481 रुपये एडवांस टैक्स के तौर पर प्राप्त हुए, जिसमें 2 करोड़ 80 लाख 260 रुपये कॉरपेरेशन टैक्स और निजी टैक्स 74 लाख 858 करोड़ रुपये मिले।

बता दें कि आईटीआर 7 के तहत 139 (4ए) चैरिटेबल और धार्मिक ट्रस्ट आते हैं , जो 139 (4ए) की धारा के भीतर रजिस्टर्ड है।  इसके अलावा आईटीआर में शामिल 139 (4 सी) के भीतर वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान, 139 (4 बी) में राजनीतिक पार्टियां और 139 (4 डी) में कॉलेज, विश्विद्यालय और दूसरे कई संस्थान शामिल  हैं। आईटीआर 7 के साथ ही साथ सीबीडीटी ने फॉर्म 10 बी/फॉर्म 10 बीबी को भी टैक्स जमा करने की तारिख के विस्तार में शामिल किया गया है। 

वहीं, वित्त मंत्रालय ने टैक्स रिफंड को लेकर बताया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में 16 सितंबर 2023 तक 1 करोड़ 21 हजार 944 रुपये जारी किए जा चुके हैं। दूसरी ओर यह भी बताया कि कुल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16 सितंबर तक 8 करोड़ 65 लाख 117 रुपये इकट्ठा किए गए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक यह कलेक्शन पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही की इसी तारीख तक 7 करोड़ 416 रुपये ही मात्र कलेक्ट हुए थे। यह इसलिए भी महत्तवपूर्ण हो गया है कि यह कलेक्शन पिछले वित्त वर्ष से 23.51 फीसद ज्यादा है

टॅग्स :आयकरFinance Ministryनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स