लाइव न्यूज़ :

कोष की हेराफेरी को लेकर जम्मू कश्मीर सहकारी संस्थान के आठ कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:46 IST

Open in App

जम्मू, 17 दिसंबर जम्मू कश्मीर के सहकारी संस्थान जेएकेएफईडी के कोष के कथित गबन और रिकार्ड में गड़बड़ी करने को लेकर पुलिस अपराधा शाखा ने पांच अधिकारियों समेत आठ कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह मामला जे एंड के कॉअपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लि. (जेएकेएफईडी) से जुड़ा है।

अधिकारियों ने कहा कि तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक, परिवहन संजीव भगत, तत्कालीन प्रबंधक लेखा संजीव सचदेव, तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक लेखा सुदेश गुप्ता, कनिष्ठ सहायक हरबंस कौर, कनिष्ठ सहायक जुबैर अहमद टाक, स्टोर अधिकारी संजीव मिश्रा, आलू विकास अधिकारी अरविन्दर सिंह, स्टोर कीपर उत्तम चंद तथा अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

आपराधिक शाखा को इस बारे में लिखित में शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता उदय चंद ने बीजों के परिवहन के संदर्भ में माल ढुलाई में गबन की शिकायत की थी।

अधिकारियों के अनुसार मामले में जांच से माल ढुलाई से जुड़े रिकॉर्ड में हेराफरी और फलत: कोष गबन करने के आरोप की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?