लाइव न्यूज़ :

कारट्रेड टेक की बाजार में सुस्त शुरुआत, करीब आठ प्रतिशत गिरकर बंद हुआ शेयर

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:56 IST

Open in App

कारट्रेड टेक के शेयर की शुक्रवार को सूचीबद्धता के पहले दिन सुस्त शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर कारोबार की समाप्ति पर 1,618 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। कारट्रेड के शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य के मुकाबले 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,600 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। बाद में शेयर 8.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,476 रुपये पर आ गए और अंत में कुछ सुधार लेते हुये 7.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,500.10 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर शेयर 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,599.80 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। इसके बाद यह 7.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,491 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,875.57 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में कारट्रेड टेक के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 20.29 गुना ज्यादा आवेदन मिला था। 2,998.51 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत शेयर का मूल्य 1,585 रुपये से 1,618 रुपये के बीच रखा गया था। कारट्रेड मंच ग्राहकों को पुरानी कारों के साथ ही नई कारों को खरीदने और बेचने की सुविधा देता है। इसकी स्थापना 2009 में हुई थी जिसे -- वारबर्ग पिनकस, टेमासेक, जेपी मार्गन और मार्च कैपिटल जैसे निवेशकों का समर्थन हासिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारShare Bazar Today: मंगलवार को NSE, BSE बंद, MCX शाम का सेशन फिर से शुरू होगा, एशियाई बाज़ार दबाव में

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारBudget 2026: रविवार, 1 फरवरी को खुला रहेगा भारतीय शेयर बाज़ार, एनएसई ने किया ऐलान

कारोबारStock market holidays 2026: एनएसई ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया, देखें मुख्य तारीखें, वीकेंड की छुट्टियां, मुहूर्त सेशन

कारोबारMuhurat Trading 2025: BSE और NSE में आज शुभ मुहूर्त में होगी ट्रेडिंग, जानिए क्या है टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?