लाइव न्यूज़ :

कार्बन आधारित शुल्क को व्यापार संबंधी मामलों से नहीं जोड़ा जाना चाहिये: वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी भारत ने रविवार को कहा कि वस्तुओं पर प्रस्तावित कार्बन आधारित शुल्क एक गैर-व्यापार मुद्दा है और इसे व्यापार से संबंधित मामलों में नहीं जोड़ा जाना चाहिये।

वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने कहा कि स्थिरता, पर्यावरण और श्रम जैसे गैर-व्यापार मुद्दों के बारे में सही मंच व सही चैनलों पर चर्चा की जानी चाहिये।

सचिव ने एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2021 के तीसरे व अंतिम दिन कहा, ‘‘वे (कार्बन आधारित शुल्क) आम तौर पर ऐसे गैर-व्यापार मुद्दे हैं, जो व्यापार क्षेत्र में आ रहे हैं। इसलिये, हमने हमेशा गैर-व्यापार मुद्दों को व्यापार के मामलों के साथ जोड़ने और विशेष रूप से गैर-व्यापार मुद्दों को व्यापार हितों की प्राप्ति का औजार बनाने का विरोध किया है।’’

सचिव से कार्बन आधारित शुल्क पर भारत की स्थिति के बारे में एक सवाल पूछा गया था। यूरोपीय संघ कुछ वस्तुओं पर कार्बन आधारित शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है।

वधावन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भारत सबसे आगे खड़ा है, लेकिन ऐसे मुद्दों के बारे में चर्चा सही मंच पर की जानी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब