लाइव न्यूज़ :

बीवीएफसीएल को 100 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता को मंत्रिमंडल की मंजूरी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को असम स्थित सरकारी उपक्रम, ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल) को 100 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह सहायता कंपनी के अपनी यूरिया निर्माण इकाइयों के संचालन को बनाए रखने के लिए दी गई है।

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘बीवीएफसीएल को 100 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता से संयंत्र की 3.90 लाख टन प्रति वर्ष की यूरिया उत्पादन क्षमता बहाल होगी और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र विशेष रूप से असम में चाय उद्योग और कृषि क्षेत्र को यूरिया की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।’’

यह स्थायी आधार पर लगभग 580 कर्मचारियों के मौजूदा रोजगार और तदर्थ आधार पर अन्य 1,500 व्यक्तियों के रोजगार को भी जारी रखेगा।

इसमें कहा गया है कि आगे कहा गया है कि इस संयंत्र से 28,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को बल मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम