लाइव न्यूज़ :

बायजूस ने बिना पूर्व नोटिस के कर्मचारियों को फोन कॉल के जरिए थमाया 'त्यागपत्र'

By आकाश चौरसिया | Updated: April 2, 2024 16:20 IST

Open in App

नई दिल्ली: एडटेक कंपनी बायजूस ने कंपनी से छंटनी शुरू कर दी है और इसकी जानकारी कंपनी फोन कॉल के जरिए दे रही है। लेकिन आर्थिक संकट के बीच एक बात निकल कर जो सामने आ रही है वो ये है कि बिना किसी को पूर्व में नोटिस दिए सिर्फ ये जानकारी दी जा रही है कि आपको नौकरी से निकाल दिया गया है। इस बात की रिपोर्ट मनीकंट्रोल ने दी है। 

मनीकंट्रोल रिपोर्ट की मानें तो किसी भी कर्मचारियों को दोबारा परफॉर्मेंस सुधारने की योजना के बारे में बताए बिना सीधे फोन करके कहा जा रहा है कि आपको निकाल दिया गया है। इस राउंड में कंपनी करीब 100 से लेकर 500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले 2 साल में लगभग 10,000 कर्मियों को कंपनी से निकाला है। 

बायजू के चार निवेशकों के एक समूह ने एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल), बैंगलोर बेंच के समक्ष कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ उत्पीड़न और कुप्रबंधन का मुकदमा दायर किया था, जिसमें सीईओ बायजू रवींद्रन सहित संस्थापकों को बाहर करने और एक नया बोर्ड नियुक्त करने की मांग की गई थी।

टॅग्स :BangaloreEducation
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम