लाइव न्यूज़ :

Byju's को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बीसीसीआई से होने वाले सेटलमेंट पर लगाई रोक

By आकाश चौरसिया | Updated: August 14, 2024 15:53 IST

Byju's-BCCI Case: सुप्रीम कोर्ट ने बायजूस के उस बकाए समझौते को खटाई में डाल दिया, जिस पर एनसीएलएटी ने अनुमति दी थी और कहा था कि 158 करोड़ रुपए जो बाकी हैं, उसे बायजूस के द्वारा चुका दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबायजूस के रवींद्रन को फिर मिली SC से फटकार इस बार उन्हें बीसीसीआई को कर्ज चुकाने से रोकासुप्रीम कोर्ट NCLAT का आदेश का नामंजूर किया

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसे लेकर ये माना जा रहा था कि अब एडुटेक कंपनी बायजूस (Byju's) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बकाए राशि समझौते को चुकाने को लेकर मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि बीसीसीआई (BCCI) को बायजूस कुल 158 करोड़ देना है, जिसे लेकर उसका उधार काफी पुराना है।

एनसीएलएटी ने यह फैसला बीते 14 अगस्त को सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि बीसीसीआई को जिस रकम का भुगतान किया गया है, वह एक अलग एस्क्रो अकाउंट में रखा जाएगा।

बायजूस के कर्जदाताओं (लेंडर्स) ने अमेरिकी इकाई ग्लास ट्रस्ट की अगुवाई में बीते सात अगस्त को एससी में अपील दायल की थी। इसमें नेशनल लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल के उस फैसले को चुनौती दी गई, जिसमें बायजूस और बीसीसीआई को भुगतान के सेटलमेंट की अनुमति दी गई थी।

उच्चतम न्यायालय में बीसीसीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ अपील का विरोध करते हुए कहा कि रोक के कारण बीसीसीआई का बायजूस के साथ समझौता नहीं हो पाएगा।

केस की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा, अगले आदेश तक इस पर रोक जारी रहेगी। इस बीच बीसीसीआई को सेटलमेंट के तौर पर जो 158 करोड़ रुपए मिलने थे, अब उसे अलग खाते में रखा जाएगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से पेश होते हुए एनसीएलएटी के ऑर्डर के खिलाफ दायर अपील का विरोध किया। उन्होंने कहा कि रोका का मतलब है कि हमारा सेटलमेंट जारी रहेगा। हम कोर्ट को इसके लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त को होनी है। बायजूस के अमेरिकी कर्जदाता ग्लास ट्रस्ट का कहना है कि बायजूस ने जो 158 करोड़ रुपए चुकाने पर सहमति जताई है, वह गलत स्त्रोतों से जुटाई गई है। बायजूस के भाई रिजू रवींद्रन ने पर्सनल फंस से बकाया रकम चुकान पर सहमति जताई थी। 

टॅग्स :कर्नाटकसुप्रीम कोर्टबेंगलुरुअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम