लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: 7 लाख रुपये तक सालाना वेतन पाने वालों को नहीं देना होगा कोई आयकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2023 14:09 IST

Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने बजट-2023 पेश करते हुए करदाताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। 'नई कर व्यवस्था' (New Tax Regime) के तहत 7 लाख रुपये तक सालाना वेतन पाने वालों को कोई आयकर नहीं देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअब सात लाख रुपये तक सालाना आय वालों को आयकर नहीं देना होगा। जिनकी सालाना आय सात लाख रुपये से ज्यादा है उन्हें नए टैक्स स्लैब के तहत टैक्स देना होगा।स्टैंडर्ड डिडक्शन नई कर व्यवस्था में भी लागू, अब डिफॉल्ट व्यवस्था होगी नई टैक्स व्यवस्था।

नई दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करते हुए नौकरीपेशा वर्ग को कर छूट देने की घोषणा की है। वित्तमंत्री की घोषणा के अनुसार अब सात लाख रुपये तक सालाना आय वालों को आयकर नहीं देना होगा। जिन लोगों की सालाना आय सात लाख रुपये से ज्यादा है उन्हें नए टैक्स स्लैब के तहत टैक्स देना होगा। वित्तमंत्री ने नई कर व्यवस्था (New tax regime) में टैक्स स्लैब का बैण्ड भी पहले के ढाई लाख के बजाय तीन लाख का कर दिया है। 

यदि आपकी सालाना आय सात लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको निम्न टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा -

0-3 लाख- कोई कर नहीं

3-6 लाख= 5 प्रतिशत

6-9 लाख - 10 प्रतिशत

9-12 लाख - 15 प्रतिशत

12 - 15 लाख - 20 प्रतिशत

15 + लाख - 30 प्रतिशत

यदि आप ओल्ड टैक्स रेजिम चुनते हैं तो आपका कर निर्धारण उसी अनुसार होगा। उसमें आप 80C और 80 D इत्यादि के तहत छूट पा सकते हैं। 

Budget 2023: नया टैक्स स्लैब क्या है?

नए टैक्स स्लैब के तहत 0-3 लाख रुपये की कर योग्य आय (सभी छूट के बाद) पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। तीन से छह लाख तक के आय पर 5 प्रतिशत कर लगेगा। 6 से 9 लाख की सलामा कमाई पर 10 प्रतिशत कर लगेगा। इसके अलावा 9 से 12 लाख की आय पर 15 प्रतिशत टैक्स, 12 से 15 लाख की आय पर 20 प्रतिशत और 15 लाख से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा।

निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, 'पहले नई और पुरानी दोनों कर व्यवस्था में 5 लाख रुपये तक कोई कर नहीं देना पड़ता था। मैं नई कर व्यवस्था में इसकी सीमा 7 लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखती हूं। ऐसे में 7 लाख रुपये सालाना तक की कमाई पर अब नई कर व्यवस्था में कोई कर नहीं देना होगा।'

स्टैंडर्ड डिडक्शन नई कर व्यवस्था में भी लागू

निर्मला सीतारमण ने एक और अहम ऐलान करते हुए कहा कि अब आयकर पर 50 हजार की मानक छूट (standard deduction) नई कर व्यवस्था में भी लागू होगी।

निर्मला सीतारमण ने नए स्लैबों की घोषणा करते हुए ये भी कहा कि पुरानी कर व्यवस्था अब केवल अब अनुरोध पर हासिल होगी। वहीं, जिसे अब तक नई कर व्यवस्था के रूप में जाना जाता था, उसे ही डिफॉल्ट व्यवस्था माना जाएगा

टॅग्स :आम बजट 2023निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी