लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: शिक्षा क्षेत्र में रहा महिलाओं का दबदबा, 1.12 लाख करोड़ रुपए शिक्षा क्षेत्र में आवंटित

By आकाश चौरसिया | Updated: February 1, 2024 15:35 IST

वित्त मंत्री ने आज अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया है। साथ ही संसद में भाषण के दौरान वित्त मंत्रालय ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास के लिए काम करना है। स्टैम के तहत (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) इन संस्थानों में महिलाओं ने पिछले एक दशक में बढ़-चढ़कर भाग लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा क्षेत्र में 8 फीसदी की बढ़त के साथ 1.12 लाख करोड़ रुपए आवंटितसरकार का इरादा है कि आगामी वित्त वर्ष में कई और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होस्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत 1.4 करोड़ युवा कुशल कारगर बने

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया है। साथ ही संसद में भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास के लिए सरकार ने काम किया है। वहीं उन्होंने बताया कि स्टैम के तहत (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) विश्व भर के संस्थानों में महिलाओं ने पिछले एक दशक में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने बजट भाषण के दौरान ये भी बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 से वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव हुए। वहीं, इस बार शिक्षा के लिए पिछले वित्त-वर्ष के मुकाबले 8 फीसदी की बढ़त के साथ 1.12 लाख करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। 

शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी अहम बातें

-वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार का इरादा है कि आगामी वित्त वर्ष में कई और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हो। 

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 2047 तक देश विकसित बन जाएगा। 

-स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत 1.4 करोड़ युवा कुशल बने और 3000 नए आईटीआई बन चुके हैं।

-7 नए आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 नए एम्स और 390 यूनिवर्सिटी भी बनीं।

-पीएम श्री स्कूल के तहत ये निर्णय लिया गया कि टीचिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना है। 

-युवा को बढ़ाना है। इसके साथ ही स्टार्टअप क्रेडिट गारंटी स्कीम से युवा को प्रोत्साहन मिलेगा। 

-उच्च शिक्षा में 10 सालों में 28 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। जबकि, स्टैम कोर्स के तहत विश्व भर में भारत से लड़कियां और महिलाएं 43 फीसदी शिक्षित हुईं। 

-पिछले साल शिक्षा मंत्रालय बजट में पिछले साल के मुकाबले 8 फीसदी की बढ़ोतरी कर 1.12 लाख करोड़ रुपए का बजट बनाया है। इसके साथ ही वित्त-वर्ष 2022-23 में 1.04 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए थे। 

-केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए भी बजट में 9.33 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। पिछले वित्त-वर्ष 2022-23 में 765 करोड़ थे, इस बार वित्त-वर्ष 2023-24 में 8363.95 करोड़ रुपए किया गया है। वहीं नवोदय विद्यालय के लिए इस बार 5486 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

टॅग्स :एजुकेशनबजट 2024बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम