लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: 'पूर्वोदय योजना' क्या है, झारखंड समेत बिहार को मिली इसमें बड़ी सौगात, यहां जानें

By आकाश चौरसिया | Updated: July 24, 2024 10:20 IST

Budget 2024: श के पूर्वी भाग के राज्य धन-संपदा से समृद्ध हैं और उनकी सांस्कृतिक परंपराएं मजबूत हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए योजना बनाई जा रही, जिसके तहत सरकार ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में विकासित योजनाओं से सभी को जोड़ना है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच राज्यों को इस योजना के तहत सरकार ने किया कवरसाथ ही आंध्र प्रदेश और बिहार को इसमें सम्मिलित किया गया हैफिलहाल इसमें इंफ्रा को बेहतर करने की बात की जा रही

Budget 2024: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का बजट संसद में पेश करते हुए पूर्वोदय योजना की घोषणा की, जिसमें उन्होंने 5 राज्यों को कवर करते हुए बिहार और आंध्र प्रदेश को इस प्लान के तहत शामिल किया। गौरतलब है कि एनडीए सरकार बनने में बिहार से 'जेडीयू' और आंध्र से 'टीडीपी' ने अहम भूमिका निभाई, जिसके तहत उन्हें ये स्पेशल पैकेज के अंर्तगत मिलाया गया।

बजट को पढ़ते हुए सीतारमण ने कहा, 'देश के पूर्वी भाग के राज्य धन-संपदा से समृद्ध हैं और उनकी सांस्कृतिक परंपराएं मजबूत हैं'। उन्होंने आगे कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत पूर्वोत्तर क्षेत्रों में विकासित योजनाओं से सभी को जोड़ना है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि 'पूर्वोदय' योजना क्षेत्र को विकसित भारत हासिल करने का इंजन बनाने के लिए मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचे और आर्थिक अवसरों के सृजन को कवर करेगी। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इन पांच राज्यों का चयन करने के लिए किस पैमाने का उपयोग किया गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'पूर्वोदय' का विचार पहली बार 2015 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पारादीप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एक रिफाइनरी को समर्पित करने के बाद सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया गया था।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्वी क्षेत्र में विकास को गति देने के तहत पूर्वोदय प्लान तैयार किया गया है। इससे प्रेरण मिलेगा और हाईवे, जल परियोजना और विद्युत परियोजना शामिल है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा..केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के पूर्वी क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए बजट में 'पूर्वोदय' योजना की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा, "यह योजना इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसरों को नई ऊर्जा देगी और ये क्षेत्र विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

टॅग्स :बजट 2024बजट 2024 उम्मीदेंनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत