लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: टैक्स में छूट की उम्मीद, महंगे लोन से राहत! चुनावी साल से पहले इस बजट में क्या कुछ हो सकता है खास?

By विनीत कुमार | Updated: January 31, 2023 21:32 IST

नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में आखिरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। अगले साल चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार बजट के माध्यम से राहत देकर आम लोगों को खुश करने की कोशिश कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण बुधवार को आम बजट पेश करेंगी, सुबह 11 बजे संसद में किया जाएगा पेश।नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह आखिरी पूर्ण बजट होगा, अगले साल हैं लोकसभा चुनाव। चुनावी साल होने की वजह से इस बार आम लोगों की उम्मीदें बजट से काफी बढ़ गई हैं।

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार सुबह 11 बजे आम बजट संसद में पेश करेंगी। चुनावी साल होने की वजह से इस बार आम लोगों की उम्मीदें बजट से काफी बढ़ गई हैं। सरकार की भी कोशिश होगी कि मिडिल क्लास सहित सभी वर्गों को खुश किया जाए। इस बजट से लोगों को क्या कुछ उम्मीदें हैं, आइए जानते हैं।

टैक्स में छूट: मध्यम वर्ग और खासकर नौकरीपेशा वर्ग इस बार टैक्स स्लैब में और छूट पाने की उम्मीद में है। 8 साल से टैक्स की सीमा नहीं बढ़ाई गई है। साल 2014 में आखिरी बार तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई थी। मौजूदा टैक्स स्लैब 2.5 लाख का है। इसे बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

महंगे लोन से क्या मिलेगी राहत: कोविड महामारी के बाद से महंगाई को काबू में रखने के लिए आरबीआई ने पिछले एक साल में कई बार रेपो रेट को बढ़ाया है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि कर्ज महंगा हो गया है। ईएमआई काफी बढ़ी है। ऐसे में खासकर होम लोन वालों के लिए किस्त भी बढ़ गई। लोगों को उम्मीद है कि सरकार होम लोन के तौर पर दी जाने वाली ब्याज छूट की मौजूदा सीमा 2 लाख को बढ़ा सकती है।

रोजगार सृजन पर होगा सरकार का ध्यान: युवाओं को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। भारत में पिछले महीने बेरोजगारी दर 16 महीने के उच्च स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में रोजगार सृजन सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार कुछ नए कदम उठा सकती है।

क्या बढ़ेगी सम्मान निधि की रकम: किसानों को सरकार सलाना छह हजार रुपये अभी किसान सम्मान निधि की रकम के तहत दे रही है। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि इस राशि को बढ़ाया जा सकता है।

विनिर्माण के क्षेत्र पर होगा जोर: भारत पिछले कुछ वर्षों से लगातार खुद को विनिर्माण के क्षेत्र में चीन के विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश में है। माना जा रहा है कि इस बार बजट में इस पर विशेष जोर हो सकता है। शिपिंग कंटेनर और खिलौना निर्माण जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहन मिल सकता हैं। 'द इकोनॉमिक टाइम्स' के मुताबिक निर्मला सीतारमण घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट जेट, हेलिकॉप्टर, हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक आइटम और ज्वैलरी जैसी चीजों पर इंपोर्ट ड्यूटी भी बढ़ा सकती हैं।

महंगाई से मिलेगी क्या राहत: महंगाई आज एक बड़ी चुनौती है। रसोई गैस से लेकर हर खाने-पीने और अन्य चीजों के दाम तेजी से बढ़े हैं। माना जा रहा है कि इस बार बजट में कई जरूरी चीजों पर टैक्स को सरकार कम करेगी, जिससे इनके दाम कम हो सकते हैं।

टॅग्स :आम बजट 2023निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम