लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: खेती से जुड़े स्टार्टअप पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र से जुड़े क्या बड़े ऐलान किए, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2023 12:06 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार बजट में ऐलान किया कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता देने के लिए अलग से 'एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड' बनाया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट संसद में पेश करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कृषि से जुड़े स्टार्टअप पर जोर देगी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता देने और इस क्षेत्र में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड' बनाया जाएगा।

पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत

वित्त मंत्री ने कहा कि पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने पीएम प्रणाम योजना की भी शुरुआत करने का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत की जाएगी।

बजट 2023: कृषि क्षेत्र के लिए किए गए ये ऐलान भी

- प्राकृतिक खेती के लिए 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्स केंद्र स्थापित किए जाएंगे।- अगले 3 सालों में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए मदद की जाएगी। इसी के तहत बायो इनपुट रिसोर्स केंद्र स्थापित किए जाएंगे।- गोबरधन स्कीम के तहत 500 नए सयंत्रों की संथापना की जाएगी।- निर्मला सीतारमण ने कहा कि अतिरिक्त लंबे स्टेपल वाले कपास की उपज बढ़ाने के लिए सरकार एक क्लस्टर-आधारित नजरिया अपनाएगी। सरकार हैदराबाद स्थित कदन्न अनुसंधान संस्थान का उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन करेगी।

टॅग्स :आम बजट 2023निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी