लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे, 48000 करोड़ का फंड

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2022 12:41 IST

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की रेटिंग के लिए 6,000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम को अगले पांच वर्षों में लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘देश स्टैक ई-प़ोर्टल’ शुरू किया जाएगा।ड्रोन शक्ति के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने बजट 2022 के भाषण में घोषणा की कि 2022-23 में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पीएम आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए 80 लाख घरों को पूरा किया जाएगा।

सीतारमण ने कहा कि परियोजना के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में किफायती आवास को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सभी भूमि और निर्माण संबंधी मंजूरी के लिए आवश्यक समय को कम करने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ काम करेगी।

"सभी को आवास" प्रदान करने के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए, भारत सरकार ने संशोधित ग्रामीण आवास योजना शुरू की। प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) 20 नवंबर, 2016 को 1 अप्रैल, 2016 से शुरू किया गया था।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (पीएमएवाई-यू) को 25 जून 2020 को पांच साल पूरे हो गए थे। इस योजना को 2015 में शहरी भारत के सभी पात्र लाभार्थियों को 'सभी के लिए आवास' की दृष्टि से पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। सीतारमण ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष के लिए केंद्रीय बजट 2022 पेश किया जो 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है।

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने को शुरू होंगे 75 डिजिटल बैंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकों की स्थापना करेंगे। आम बजट 2022-23 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि चिप आधारित ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरी योजना के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा तथा कारोबारी सुगमता तथा जीवन में सुगमता के अगले चरणों को भी शुरू किया जाएगा।

टॅग्स :बजट 2022नरेंद्र मोदीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत