लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: मोदी सरकार के लिए खुशखबरी, जीएसटी कलेक्शन जनवरी में 1.40 लाख करोड़

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2022 14:30 IST

Budget 2022: दिसंबर, 2021 में जीएसटी संग्रह इससे पिछले साल के 1.15 लाख करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत अधिक है। वहीं यह दिसंबर, 2019 से 26 प्रतिशत ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देदरों को युक्तिसंगत बनाने के उपायों से भी जीएसटी संग्रह बढ़ा है।अक्टूबर, 2021 के 7.4 करोड़ के आंकड़े से करीब 17 प्रतिशत कम है।माह-दर-माह आधार जीएसटी संग्रह कुल मिलाकर अच्छा रहा है।

Budget 2022: मोदी सरकार के लिए खुशखबरी है। अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार के साथ माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जनवरी, 2022 में रिकॉर्ड 1.40 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि जीएसटी व्यवस्था में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी कुछ चुनौतियां बाकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी का सकल संग्रह जनवरी में रिकॉर्ड 1,40,986 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ऐसा अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार के कारण संभव हो सका है।’’

गौरतलब है कि लगातार सातवें महीने में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इससे पहले अप्रैल, 2021 में जीएसटी संग्रह 1,39,708 करोड़ रुपये था। वही दिसंबर, 2021 में यह 1.29 लाख करोड़ रुपये था। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह 15 प्रतिशत अधिक है।

वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 30 जनवरी तक कुल 1.05 करोड़ जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए गए। इनमें 36 लाख तिमाही रिटर्न शामिल हैं जनवरी में लगातार चौथे माह जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

अधिकांश विशेषज्ञों और व्यापारियों के तर्क के बावजूद यह संख्या आई है। विशेषज्ञों ने कहा था कि ओमीक्रोन आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करेगा। जबकि तीसरी लहर दिसंबर में शुरू हुई थी। जनवरी में तेजी से बढ़ी और अब यह अपने चरम पर पहुंच गई है। आर्थिक सर्वेक्षण ने पहले ही कर संग्रह में तेजी से वृद्धि की ओर इशारा किया है।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह दिसंबर, 2021 में इससे पिछले साल के समान महीने की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। दिसंबर में जीएसटी संग्रह नवंबर के 1.31 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से कम रहा है। दिसंबर, 2021 में लगातार छठे महीने सरकार का जीएसटी राजस्व एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

 

टॅग्स :बजट 2022नरेंद्र मोदीजीएसटीNirmal Sitharamanइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी