लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कम हुई कस्टम ड्यूटी, जानें क्या हुआ सस्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2022 14:31 IST

आज यानि एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देमेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर कम हुई कस्टम ड्यूटीपेट्रोलियम उत्पादों के लिए आवश्यक रसायनों पर भी कस्टम ड्यूटी कम की गई हैकटे और पॉलिश हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को भी घटाकर 5 प्रतिशत किया जाएगा

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने मेथनॉल समेत कुछ रसायनों पर कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की। बता दें कि मेथनॉल व कुछ रसायनों के अलावा कटे और पॉलिश हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को भी घटाकर 5 प्रतिशत किया जाएगा। वहीं, स्टील स्क्रैप पर कंसेशनल कस्टम ड्यूटी एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। यही नहीं, पेट्रोलियम उत्पादों के लिए आवश्यक रसायनों पर भी कस्टम ड्यूटी कम की गई है। 

इसके अलावा चमड़े का सामान और स्टील सस्ती होगी। वैसे इस बार कैपिटल गेन्स पर 15 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। वहीं, खेती का सामान सस्ता कर दिया गया है। साथ ही, बटन, ज़िपर, चमड़ा, पैकेजिंग बॉक्स तो सस्ते होंगे ही हालांकि श्रिंप एक्वा कल्चर पर भी ड्यूटी कम की गई है। मगर अब छाता खरीदना महंगा होगा क्योंकि वित्त मंत्री ने छातों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, भारत में बनाई जा सकने वाली और इम्पोर्ट होने वाली दवा महंगी हो जाएगी।

जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?

इस बार बजट में कुछ सामान सस्ता हुआ है तो कुछ महंगा। ऐसे में हम यहां दोनों की लिस्ट देखेंगे।

क्या हुआ सस्ता?

इस बार मोबाइल फोन के साथ मोबाइल चार्जर, कपड़े, जेम स्टोन व हीरे के गहने सस्ते हुए हैं। इसके अलावा इमीटेशन ज्वेलरी भी सस्ती हो गई है। साथ ही, पेट्रोलियम उत्पादों के लिए आवश्यक रसायनों पर सीमा शुल्क और मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर सीमा शुल्क को कम कर दिया गया है। वहीं, स्टील स्क्रैप पर रियायती सीमा शुल्क 1 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।

क्या हुआ महंगा?

सभी आयातित आइटम महंगे हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आपको छाता खरीदना है तो वो अब महंगा पड़ेगा क्योंकि छाते पर ड्यूटी बढ़ा दी गई है।

टॅग्स :बजट 2022Customsनिर्मला सीतारमणबजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी