लाइव न्यूज़ :

BUDGET 2021: आज हलवा कार्यक्रम का आयोजन, जानें 73 साल में पहली बार क्या अलग होने जा रहा है

By अनुराग आनंद | Updated: January 23, 2021 11:12 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज के दिन हलवा कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम में पहले की अपेक्षा इस साल कम लोग हिस्सा लेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आगामी वित्त वर्ष का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।इससे पहले 23 जनवरी को इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

नई दिल्ली: दुनिया भर में फैले कोरोना महामारी का असर इस बार भारत के बजट कार्यक्रम में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, वित्त मंत्रालय द्वारा आज (शनिवार) को पारंपरिक हलवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

यह कार्यक्रम केंद्रीय बजट दस्तावेजों के प्रकाशन की प्रक्रिया से पहले हर साल की जाती रही है। इस साल कोरोना महामारी की वजह से इस कार्यक्रम के न होने की आशंका थी, लेकिन बाद में सरकार ने फैसला लिया कि आज के दिन इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जाएगा। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा ये लोग भी हलवा कार्यक्रम में शामिल होंगे-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आगामी वित्त वर्ष का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इससे पहले 23 जनवरी को इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस साल नार्थ ब्लॉक में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त मंत्रालय के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  

टीओआई रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल की तुलना में कम लोग ही इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हर साल की तुलना में छोटे स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

73 साल में अलग क्यों है यह बजट?

मिल रही जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बजट में कई अहम बदलाव किए हैं। तभी तो 73 साल में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब बजट की छपाई नहीं होगी।

इसका अर्थ है कि माननीय सांसदों को बजट के पोथा के बदले साफ्ट कॉपी से ही संतोष करना होगा। साथ ही बता दें कि आम लोगों और पत्रकारों के लिए तो बजट का कॉपी का छापना कई साल पहले ही बंद किया जा चुका है।

मंत्रालय के तहखाने में पहले की तुलना में कम लोग रहकर काम करेंगे-

बता दें कि हर साल हलवा कार्यक्रम के बाद पहले की तुलना में कम कर्मचारी वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक में स्थित कार्यलाय के बेसमेंट में अगले 8 से 9 दिनों के लिए अपने घर-परिवार से पूरी तरह दूर एक साथ रहेंगे। पहले 100 के आसपास कर्मचारी यहां रहकर बजट निर्माण की प्रक्रिया में लगते थे, तो इस साल यह संख्या 40 के आसपास होगी।

इन कर्मचारियों को प्रेस से बाहर निकलने की इजाजत देने का मतलब है बजट के लीक होने की आशंका। सूत्रों के मुताबिक इन तमाम पहलुओं को देखते हुए इस बार इकोनोमिक सर्वे और बजट को सॉफ्ट कॉपी में ही संसद में पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :बजट 2021बजटनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?