लाइव न्यूज़ :

बजट से पहले शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 250 अंक से ज्यादा गिरा

By भाषा | Updated: January 30, 2020 11:06 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 63.30 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसलकर 12,066.20 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा दो प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक बैंक और इंफोसिस के शेयर भी नीचे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 250 अंक से ज्यादा गिर गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा दो प्रतिशत तक की गिरावट आई।

जनवरी के डेरिवेटिव्स सौदों की समाप्ति से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 250 अंक से ज्यादा गिर गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में सारी बढ़त खोते हुए 254.69 अंक यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 40,943.97 अंक पर आ गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 63.30 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसलकर 12,066.20 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा दो प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक बैंक और इंफोसिस के शेयर भी नीचे रहे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में रहे। कारोबारियों के मुताबिक, जनवरी के वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) सौदों की समाप्ति से पहले घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का असर पड़ने की चिंताओं के बीच अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। एशियाई बाजारों में हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में गिरावट रही जबकि चीन में बाजार बंद रहे। शेयर बाजारों के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,014.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,520.90 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबजट २०२०-२१
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स