लाइव न्यूज़ :

बजट 2019: सरकार की आमदनी कैसे होती है? जानें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर में क्या है अंतर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 2, 2019 12:46 IST

बजट में सरकार साल भर में टैक्स से होने वाली आमदनी का अनुमान लगाती है और इसी के आधार पर सरकारी योजनाओं में खर्च का खाका तैयार करती है। 

Open in App
ठळक मुद्देआपकी कमाई से सरकार सीधे जो टैक्स काट लेती है उसे प्रत्यक्ष कर कहते हैं।ऐसे कर जो किसी वस्तु या सेवा के बदले आपसे अप्रत्यक्ष रूप से वसूले जाते हैं, उन्हें अप्रत्यक्ष कर कहते हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार (5 जुलाई) को पेश होगा। बजट केंद्र सरकार के वित्तीय लेनदेन की जानकारी देने वाली सबसे विस्तृत रिपोर्ट है। इसमें सरकार को सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाले राजस्व और विभिन्न गतिविधियों के लिए आवंटित व्यय की जानकारी होती है। इसबार 5 फरवरी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया जाएगा।

बजट में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न शब्दों और बजट प्रक्रिया से अपने पाठकों को अवगत कराने के लिए Lokmat News ने एक अहम पहल 'जानें अपना बजट' शुरू किया है। इस सीरीज में हम आपको बजट से जुड़ी विभिन्न शब्दों को आसान भाषा में समझाएंगे। आज जानिए कैसे होती है सरकार की आय? इसके अलावा हम आपको प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर के बारे में भी बताएंगे।

भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां की सरकार का उद्देश्य सिर्फ धनार्जन नहीं बल्कि लोक कल्याण होता है। सरकार कुछ निर्धारित जरियों से कमाई करती है और उन्हें लोक कल्याण में खर्च करती है। वैसे तो सरकार की आय के कई स्रोत होते थे जिनमें कंपनी कर, आयकर, संघ उत्पाद शुल्क, सेवा और अन्य कर, सीमा शुल्क, उधारी और अन्य देनदारियां शामिल हैं। सरकार की आय के स्रोत को प्रमुख रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है- प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर। 

प्रत्यक्ष कर (Direct Tax)

आपकी कमाई से सरकार सीधे जो टैक्स काट लेती है उसे प्रत्यक्ष कर कहते हैं। इसमें आयकर (Income Tax) और कॉरपोरेट टैक्स (Corporate Tax) शामिल हैं। 

अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax)

ऐसे कर जो किसी वस्तु या सेवा के बदले आपसे अप्रत्यक्ष रूप से वसूले जाते हैं उन्हें अप्रत्यक्ष कर कहते हैं। जैसे- शॉपिंग, रेस्टोरेंट में खाना, यात्रा टिकट इत्यादि पर आपको टैक्स चुकाना पड़ता है। मोदी सरकार ने कई अलग-अलग अप्रत्यक्ष कर को एकल रूप देने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Sevices Tax) लागू किया है।

बजट में सरकार साल भर में टैक्स से होने वाली आमदनी का अनुमान लगाती है और इसी के आधार पर सरकारी योजनाओं में खर्च का खाका तैयार करती है। 

टॅग्स :बजट 2019बजटसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर