लाइव न्यूज़ :

आज पेश होगा पूर्ण बजट, निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 08:27 IST

सीतारमण की बजट टीम में वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन शामिल हैं। आधिकारिक टीम के अगुवा वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग हैं। इसमें वित्त सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय, दीपम के सचिव अतनु चक्रवर्ती और वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट के लिए सोशल मीडिया पर आम लोगों से सुझाव भी मांगे थे।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट टीम में वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन शामिल हैं।

नरेन्द्र मोदी सरकार 5 जुलाई 2019 को पूर्ण बजट 2019-20 पेश करने वाली है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। सत्रवहीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलने वाला है। देश में पहली बार एक पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार बजट पेश करेंगी। पिछली सरकार में निर्मला सीतारमण  रक्षा मंत्री थीं।

इससे पहले स्वतंत्र भारत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1970 में बजट पेश किया था। इंदिरा गांधी उस वक्त की तत्कालिन प्रधानमंत्री थीं। वो कार्यवाहक के तौर पर वित्त मंत्री के पद पर थीं। इंदिरा गांधी की सरकार में मोरारजी देसाई वित्त मंत्री के पद पर थे। मोरारजी देसाई के इंदिरा गांधी की कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद इंदिरा गांधी ने 28 फरवरी 1970 को आम बजट पेश किया था। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार  (5 जुलाई)  को पेश होने वाले पूर्ण बजट 2019-20 के लिए तैयारियां कर ली है। निर्मला सीतारमण 11 जून से 23 जून के बीच अर्थशास्त्रियों, बैंक अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग मंडलों से मुलाकात किया था। निर्मला सीतारमण ने सभी राज्यों के वित्त मंत्री से बजट को लेकर अपने सुझाव मांगे थे। बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था।

सीतारमण की बजट टीम में वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन शामिल हैं। आधिकारिक टीम के अगुवा वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग हैं। इसमें वित्त सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय, दीपम के सचिव अतनु चक्रवर्ती और वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार शामिल हैं। 

निर्मला सीतारमण ने बजट को लेकर आम लोगों से भी मांगे थे सुझाव 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट के लिए सोशल मीडिया पर आम लोगों से सुझाव भी मांगे थे। निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा था कि 'स्कॉलर्स, इकोनॉमिस्ट्स और कोई भी जिनकी दिलचस्पी हो वो प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिए अपने सुझाव दे सकते हैं, मैं उन्हें पढ़ती हूं और मेरी टीम उन सुझावों को इकट्ठा करेगी, आपका हर सुझाव बहुमूल्य है।'

वित्त मंत्रालय ने आम लोगों से भी बजट में क्‍या-क्‍या नए प्रावधान होने चाहिए, इसके लिए सुझाव मांगे थे। 

निर्मला ने बजट पर सुझावों को सराहावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न अंशधारकों द्वारा आगामी बजट के लिए दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा था कि अधिकारी उन पर गौर करेंगे। सीतारमण ने विद्धानों, अर्थशास्त्रियों तथा उत्साही लोगों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिये सुझाव देने वालों को धन्यवाद किया था। 

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष को 19 जून को चुना गया। आर्थिक सर्वेक्षण चार जुलाई को पेश किया गया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2019बजटनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स