लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: अफ्रीकी महाद्वीप में 4 नए दूतावास खोलेगी मोदी सरकार, पिछले कार्यकाल में खुले थे 18 दूतावास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 13:18 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि प्रवासी भारतीयों को स्वदेश वापसी के तत्काल बाद आधार कार्ड दिया जाएगा, अब तक 180 दिन इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीयों को भारतीय शेयर बाजारों में आसान पहुंच के लिये एनआरआई पोर्टफोलियो निवेश मार्ग का विलय विदेशी पोर्टफोलियो निवेश मार्ग में किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कहा-प्रवासी भारतीयों को आते ही मिलेगा आधार कार्ड

संसद में बजट 2019 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि भारत के बढ़ते प्रभाव और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए कुछ और देशों में अपने दूतावास और उच्चायोग खोलेगी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 में अफ्रीकी महाद्वीप में अन्य चार नए दूतावास खोलना चाहती है। केंद्रीय बजट पेश करने वाली देश की दूसरा महिला वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि उन देशों में भारतीय दूतावास स्थापित होंगे, जहां अब तक नहीं था। पिछले कार्यकाल में मोदी सरकार ने 18 नए दूतावास खोले थे।

इसके अलावा सीतारमण ने ऐलान किया कि प्रवासी भारतीयों को स्वदेश वापसी के तत्काल बाद आधार कार्ड दिया जाएगा, अब तक 180 दिन इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीयों को भारतीय शेयर बाजारों में आसान पहुंच के लिये एनआरआई पोर्टफोलियो निवेश मार्ग का विलय विदेशी पोर्टफोलियो निवेश मार्ग में किया जाएगा।

पीएम मोदी ने पहले कार्यकाल के दौरान 93 विदेश दौरे किए हैं। इनमें एक ही देश के दो या उससे ज्यादा विदेश दौरे शामिल हैं। पिछले पांच सालों में पीएम मोदी ने 57 देशों की यात्राएं की हैं। इन दौरों में उन्होंने कुल 480 समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। मोदी ने सबसे ज्यादा दौरे साल 2015 में किए। इस साल वह 24 देशों में गए थे।

टॅग्स :संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणबजट 2019आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबार अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?