लाइव न्यूज़ :

बज़ट 2018: जानिए कौन थे आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री, पढ़िए पहले बज़ट की खास बातें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 22, 2018 17:04 IST

देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फ़रवरी को नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बज़ट पेश करेंगे।

Open in App

भारतीय संसद के बज़ट सत्र का पूर्वार्ध 29 जनवरी से शुरू होकर नौ जनवरी तक चलेगा। देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फ़रवरी को नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बज़ट पेश करेंगे। बज़ट सत्र का उत्तरार्ध पाँच मार्च से छह अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा 2019 को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार के इस बज़ट को लेकर हर आमो-खास में बहुत जिज्ञासा है। लोकमत न्यूज़ इस दौरान बज़ट से जुड़ी विशेष रपट और लेख प्रकाशित करता रहेगा। इस कड़ी में आज हम पेश कर रहे आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री और पहले बज़ट से जुड़ी कुछ खास बातें।

आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में देश की पहली सरकार बनी। सर रामासामी चेट्टी कंडासामी शनमुखम चेट्टी स्वतंत्र भारत का पहले वित्त मंत्री थे। उन्होंने आजाद देश का पहला बज़ट 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। पहले बज़ट में वित्त मंत्री ने कुल 171.15 करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान लगाया था। पहले बज़ट में अनुमानित वित्तीय घाटा 24.59 करोड़ रुपये आंका गया था। देश के पहले बज़ट में कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया। ब्रिटिश शासन के जमाने से ही फ़रवरी के आखिरी दिन केंद्रीय बज़ट पेश करने की परंपरा चली आ रही थी। चूँकि अगले साल (वित्त वर्ष 1948-49) का बज़ट महज तीन महीने बाद ही पेश किया जाना था इसलिए चेट्टी ने पहले बज़ट में देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा मात्र पेश की। आरके शनमुखन चेट्टी जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में 1947 से 1949 तक वित्त मंत्री रहे थे। उनकी जगह जॉन मथाई आजाद देश के दूसरे वित्त मंत्री बने थे।  आरके शनमुखन चेट्टी ने अपना बज़ट भाषण इन पंक्तियों के साथ शुरू किया था, "मैं आजाद और संप्रभु भारत का पहला बज़ट पेश करने के लिए प्रस्तुत हुआ हूँ। इसे एक ऐतिहासिक मौका माना जा सकता है इसलिए भारत के वित्त मंत्री के तौर पर इस बज़ट को पेश करते हुए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझ रहा हूँ। इस अवसर के साथ जुड़े सम्मान के प्रति पूरी तरह सचेत रहते हुए इस निर्णायक मोड़ पर भारत की अर्थव्यवस्था के अभिभावक के तौर पर मुझे इससे जुड़ी जिम्मेदारियों का कहीं ज्यादा अहसास है।"

आरके शनमुखन चेट्टी ने अपना बज़ट भाषण इन पंक्तियों के साथ समाप्त किया था, "मैं अपना बज़ट भाषण इस सदन और इसके माध्यम से पूरे देश से एक अपील करते हुए खत्म करना चाहूँगा। पिछली दो सदियों में पहली बार हमारी अपनी सरकार है जो इस देश की जनता के प्रति जवाबदेह है।"

आरके शनमुखन चेट्टी का परिचय

राजनेता आरके शनमुखन चेट्टी पेशे से वकील थे। वे अर्थशास्त्र और कारोबार के जानकार थे। आरके शनमुखन चेट्टी का जन्म 17 अक्टूबर 1892 को कोयम्बटूर में हुआ था। उन्होंने मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद मद्रास लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। 28 साल की उम्र में वो मद्रास लेजिसलेटिव असेंबली के सदस्य बने। तीन साल बाद वो सेंट्रल असेंबली के सदस्य चुन लिए गये। 1933 से 1935 तक वो भारत की सेंट्रल लेजिसलेटिव असेंबली के अध्यक्ष रहे थे। ब्रिटिश सरकार ने तीन जून 1933 को उन्हें नाइट कमांडर ऑफ दी ऑर्डर ऑफ दी एम्पायर की उपाधि दी और उनके नाम के आगे सर जुड़ गया। 1935 से 1941 तक वो कोचिन रियासत के दीवान रहे थे। पाँच मई 1953 को कोयम्बटूर में दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। अपने पीछे वो अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गये थे।

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीबीजेपीजवाहरलाल नेहरूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी