लाइव न्यूज़ :

बजट 2018 से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी में करदाताओं को दे सकते हैं राहत

By IANS | Updated: January 27, 2018 18:56 IST

जेटली ने जीएसटी दरों में और कटौती का संकेत देते हुए कहा कि जीएसटी ढांचे के स्थापित होने के बाद सरकार के पास इसका आधार बढ़ाने और इसके ढाचे के युक्तिसंगत बनाने के अवसर होंगे।

Open in App

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की एक संरचना बन चुकी है और इसके तहत कर की दरों को आगे युक्तिसंगत बनाने और कर के आधार को बढ़ाने का मौका प्रदान किया गया है। जेटली ने पहली फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पूर्व करदाताओं को कुछ राहत देने के भी संकेत दिए। मसलन, कर के आधार में 'विस्तार' किया गया है। इस तथ्य से जाहिर है कि प्रत्यक्ष कर के ढांचे को युक्तिसंगत बनाने की कवायद की जा रही है। 

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2018 के अवसर पर एक समारोह में जेटली ने कहा, "जीएसटी से देश के भीतर अप्रत्यक्ष करों का पूरा कर ढाचा बदल गया है।" उन्होंने कहा, "भारत ने दुनिया के और देशों के मुकाबले बहुत ही कम समय में इसे अपना लिया है।" जेटली की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिनों पूर्व केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि जीएसटी के अमल में आने के बाद कर संग्रह में लगातार दो महीने की गिरावट रही, लेकिन अब कर संग्रह में जोरदार तेजी आई है। नवंबर में जीएसटी संग्रह 80,808 करोड़ रुपये हुआ था, जबकि दिसंबर में 86,703 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

जेटली ने जीएसटी दरों में और कटौती का संकेत देते हुए कहा कि जीएसटी ढांचे के स्थापित होने के बाद सरकार के पास इसका आधार बढ़ाने और इसके ढाचे के युक्तिसंगत बनाने के अवसर होंगे। जीएसटी परिषद ने 18 जनवरी की बैठक में 54 सेवाओं और 29 वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाने का निर्णय लिया था। 

इससे पहले 10 नवंबर, 2018 की बैठक में परिषद ने उच्चतम जीएसटी दर 28 फीसदी की श्रेणी से 178 मदों को हटा दिया था। साथ ही, सितारे की उपाधि वाले होटलों के बाहर सभी रेस्तराओं पर कर की दर घटाकर पांच फीसदी कर दी गई थी। 

वित्तमंत्री ने कहा कि आयकर का आधार बड़ा हो गया है, क्योंकि इसमें विस्तार करना ही है। उन्होंने कहा कि कुछ चुनिदा समूहों से उच्च दर से कर वसूल करने की जो परंपरा रही है, उसमें बदलवा किया गया है। गौरतलब है कि इस वित्त वर्ष में 15 जनवरी तक पिछले साल के मुकाबले प्रत्यक्ष कर की वसूली में 18.7 फीसदी का इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' की संकल्पना और देश में भारी परिमाण में उपलब्ध वस्तुओं की उपलब्धता को देखते हुए सीमा शुल्क की दरों को भी युक्तिसंगत बनाया गया है।

जेटली ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग को दोहरी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। पहली भूमिका यह होगी कि विभाग कर चोरी की जांच करेगा और दूसरी भूमिका के रूप में विभाग पर व्यापार को सुगम बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

टॅग्स :जीएसटीअरुण जेटलीबजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम