लाइव न्यूज़ :

बजट 2018: अरुण जेटली पेश करेंगे मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट, जानिए क्या कहते हैं अखबार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 1, 2018 09:54 IST

2019 के चुनाव के पहले ये मोदी सरकार का आखिरी बजट होगा, इसलिए सभी की नज़र होगी क्या घोषणा होती है इस साल के बजट में।

Open in App

अरुण जेटली आज नरेंद्र मोदी सरकार का पांचवां और आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगे। चूंकि 2019 के चुनाव के पहले ये मोदी सरकार का आखिरी बजट होगा, इसलिए सभी की नज़र होगी क्या घोषणा होती है इस साल के बजट में। मोदी सरकार ने ज़िम्मा संभालते ही अपना पहला बजट पेश किया था लेकिन बजट में हमेशा से जारी लुभावनी घोषणाओं से सरकार बचती रही है। ये बजट इस लिहाज़ से भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और चार राज्यों में अगले साल की शुरुआत में। ये चुनावी बजट है तो लोगों की अपेक्षा है कि कुछ राहत आम आदमी को मिल सकती है। एक नज़र डालते हैं आज के अख़बार क्या कहते हैं बजट से अपेक्षा के बारे में।

हिन्दुतान के मुताबिक नरेंद्र मोदी सरकार अपने अंतिम बजट में लघु और मझोले उद्योगों को सौग़ात मिल सकती है। सरकार उद्योगों को नई तकनीक अपनाने के लिए माँग पर भी कुछ निर्णय ले कर घोषणा कर सकती है। हिंदुस्तान के मुताबिक़ शेयर निवेश पर भी कर छूट खत्म हों सकती है।

नवभारत टाइम्स के अनुसार बजट में टैक्स में छूट मिल सकती है और सरकार नौकरियों की सौगात भी मिल सकती है। युवाओं को उम्मीद है कि अपने अंतिम बजट में मोदी सरकार नौकरियों का तोहफा दे सकती है। वहीं वरिष्ठ नागरिको की भी मांग है कि उन्हें भी टैक्स में छूट मिले क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य के संबंध में ज़्यादा सुविधाएं नहीं मिलती हैं।

दैनिक जागरण के अनुसार बजट में मध्यम वर्ग पर फोकस रहेगा और सरकार टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है। वित्त मंत्री पर अपने वादे पूरे करने का भी द्वबाव रहेगा। सरकार अपने रक्षा बजट में भी कोई कटौती नहीं करेगी और विनिवेश से रक़म जुटाने का लक्ष्य भी तय होगा। उद्योग जगत भी कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की अपेक्षा कर रहा है और चुनावी बजट में उन्हें उम्मीद है कि इस बार इस पर भी कोई निर्णय होगा।

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत