लाइव न्यूज़ :

बजट 2018: 3 करोड़ को मुफ्त गैस, 2 करोड़ को शौचालय, जानें जेटली की पोटली में महिलाओं के लिए और क्या है खास

By गुलनीत कौर | Updated: February 1, 2018 14:06 IST

महिलाओं के स्वस्थ को ध्यान में रखते हुए बजट में गावों में शौचालय बनाने की बात रखी गई है। इस वर्ष वित्त मंत्री के अनुसार सरकार तकरीबन 2 करोड़ शौचालय बनाने पर काम करेगी।

Open in App

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट 2018-19 पेश करते वक्त महिलाओं के लिए 3 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस की सुविधा प्रदान करने की बात कही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इस योजना के तहत सरकार ने 8 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस दी थी। यह योजना महिलाओं को धुंए से बचाने के लिए प्रदान की गई थी, जिसे इस साल के बजट में भी शामिल किया गया है। 

इसके अलावा महिलाओं के स्वस्थ को ध्यान में रखते हुए बजट में गावों में शौचालय बनाने की बात रखी गई है। पिछले साल कुल 6 करोड़ शौचालय बनाकर सरकार ने महिला गरिमा बढ़ाने में योगदान दिया था, इस वर्ष वित्त मंत्री के अनुसार सरकार तकरीबन 2 करोड़ शौचालय बनाने पर काम करेगी।

यह भी पढ़ें: बजट 2018 LIVE: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम बजट का भाषण शुरू किया, टैक्स देने वाले 19.25 लाख बढ़े

बजट में कहीं भी महिला सुरक्षा की बात नहीं की गई है। महिलाओं को सरकार से सुरक्षा को लेकर कई उम्मीदें थीं,  लेकिन इस बार के बजट महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं हुई। 

बजट 2018-19 में महिलाओं को रोजगार दिलाने की बात रखी गई है। बजट के मुताबिक 75 हजार करोड़ रूपए महिला रोजगार पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बच्चियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्ल चाइल्ड अकाउंट पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: क्या महिलाओं की इन 10 उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट?

मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट से महिलाओं को काफी उम्मीदें थीं , जैसे कि इस बार बजट में महिला सुरक्षा के नाम पर ज्यादा पैसा आवंटित किया जाए। महिला अपराधों के निपटारे के लिए अधिक संख्या में त्वरित अदालतों के लिए धन आवंटित हो। स्त्री शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। बजट में महिलाओं के लिए व्यावसायिक शिक्षा को तरजीह दी जाए। 

इन सभी मुद्दों को देखा जाए तो बजट 2018-19 में महिलाओं को कहीं न कहीं नजरअंदाज किया गया है। इस बजट से यह भी उम्मीद लगाई जा रही थी कि सरकार सैनेटरी पैड से जीएसटी हटाएगी, यह कदम महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बहुत बड़ा सिद्ध हो सकता था। लेकिन इसे भी शामिल नहीं किया गया।

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीइंडियामहिलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत